ऑफिस जाने वाले लोगों को हो सकती हैं ये स्किन प्रॉब्लम्स

गर्मी के मौसम में हम सभी घर से बाहर कदम रखने से कतराते हैं। हालांकि, ना चाहते हुए भी हमें बाहर निकलना ही पड़ता है। हर दिन ऑफिस जाना होता है और ऐसे में अपनी स्किन के साथ-साथ सेहत का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी होता है। ऐसा देखने में आता है कि सूरज की तेज रोशनी तो कभी अचानक आने वाली बारिश स्किन को परेशान कर सकती है। ऐसे में आपको स्किन में रूखापन, इरिटेशन, सनबर्न, टैनिंग आदि की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लंबे समय तक ऐसा होने से स्किन को बहुत अधिक नुकसान पहुंच सकता है।
इसलिए, किसी भी स्किन प्रॉब्लम से निपटने से पहले आपको यह अवश्य जानना चाहिए कि आपको कौन-कौन सी समस्याएं अपना निशाना बना सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऑफिस गोइंग पर्सन को होने वाली कुछ स्किन प्रॉब्लम्स के बारे में बता रहे हैं-
स्किन इरिटेशन की समस्या
इतना ही नहीं, अगर आप बारिश के संपर्क में आते हैं तो उसके पानी के कारण भी स्किन में इरिटेशन हो सकता है। इसलिए, ऑफिस जाने से पहले अपनी स्किन पर नॉन-ऑयली व लाइटवेट मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें।
सन टैनिंग की समस्या
ऑफिस गोइंग पर्सन में स्किन सन टैनिंग की समस्या बेहद आम है। यह एक ऐसी स्किन प्रॉब्लम है, जिसका सामना हर मौसम में करना पड़ता है। जब आप घर से ऑफिस जा रही हैं तो ऐसे में आपकी स्किन धूप के संपर्क में आती है और फिर सन टैन होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए, यह बेहद जरूरी है कि आप घर से बाहर निकलने से पहले अपनी स्किन पर सनस्क्रीन अवश्य लगाएं, जिससे सूरज की धूप के कारण आपकी स्किन डैमेज ना हो। इसके अलावा, खुद को मैक्सिमम कवर करने की कोशिश करें। सन टैनिंग को दूर करने के लिए हर 15 दिन से बॉडी को एक्सफोलिएट भी अवश्य करें।
इसे भी पढ़ें:स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में ये हैक्स कर सकते हैं आपकी मदद
ऑयली स्किन की समस्या
कई बार हम इस गंदगी व ऑयल को दूर करने के लिए ऑफिस में भी अपनी स्किन को वॉश करते हैं। हालांकि, बार-बार स्किन क्लीनिंग के कारण भी सीबम उत्पादन अधिक होता है और आपकी स्किन अधिक ऑयली बनती है। इसलिए, अपनी स्किन को ब्लोटिंग पेपर से साफ करें। सुबह फेस क्लीन करने के बाद स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें।
इसे भी पढ़ें:Skin Problems: कम पानी पीने से त्वचा में हो जाती हैं ये 5 समस्याएं, जानें सॉल्यूशन
हीट रैशेज
अगर आप एक ऑफिस गोइंग पर्सन हैं तो आपको समर सीजन में हीट रैशेज की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, बहुत लंबे समय तक घर से बाहर रहने के कारण आपकी स्किन पर छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं, जिसमें खुजली व चुभन का अहसास होता है।
यह दाने आपकी पूरी स्किन पर हो सकते हैं। इसलिए, अगर आप ऐसी स्किन प्रॉब्लम से बचना चाहती हैं तो अपने कपड़ों पर विशेष रूप से ध्यान दें। कोशिश करें कि आप लाइटवेट, लूज फिटिंग के कॉटन क्लॉथ्स को ही प्राथमिकता दें। इसके अलावा, इस सीजन में एंटी-बैक्टीरियल सोप से खुद को क्लीन करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।