Glowing Skin Remedies: हल्दी की ही तरह चंदन का इस्तेमाल प्राचीन समय से ही त्वचा की खूबसूरती और समस्याओं से निजाप पाने के लिए किया जाता है। चंदन में औषधिय गुण पाए जाते हैं, जिसके कारण इसे त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
खासतौर पर अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन नेचुरली ग्लो करे तो इसके लिए आपको त्वचा पर चंदन का उपयोग करना चाहिए। हालांकि, मार्केट में आपको फेस मास्क की कई वैरायटी मिल जाएंगी।
लेकिन इनमें केमिकल मिलाया जाता है। इसलिए यह त्वचा को कुछ हद तक नुकसान पहुंचा सकते हैं।
इसलिए आपको घर पर ही मास्क बनाना चाहिए। क्या आप जानना चाहती हैं चंदन से कैसे बनाते हैं फेस मास्क? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
चंदन से कैसे बनाएं फेस मास्क (How To Make Chandan Face Mask)
धूल और गंदगी के कारण चेहरा डल नजर आने लगता है। यह एंटी-पॉल्यूशन फेस मास्क है, जिसकी मदद से आप अपने चेहरे को आसानी से साफ कर सकती हैं। चंदन आपकी त्वचा को कूलिंग प्रदान करेगा, वहीं टमाटर त्वचा के अंदर जाकर गंदगी को साफ करता है, जिससे स्किन पर ग्लो आने लगता है।
आवश्यक सामग्री
- 1/2 चम्मच चंदन पाउडर
- 1/2 चम्मच टमाटर का रस
- 1/2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
- गुलाब जल
- कॉटन बॉल
मास्क बनाने का तरीका
- एक बाउल में 1/2 चम्मच चंदन पाउडर, 1/2 चम्मच टमाटर का रस,1/2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल डालें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिला लें और गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
- लीजिए तैयार है आपका ग्लोइंग स्किन के लिए फेस मास्क।
लगाने का तरीका
- किसी साफ ब्रश की मदद से इस मास्क को अपने चेहरे पर लगा लें।
- बस आंख के आस पास लगाने से बचें।
- करीब 15 मिनट तक या जब तक यह मास्क सूख न जाए तब तक चेहरे पर लगा रहने दें।
- ठंडे पानी में कॉटन बॉल को भिगोकर फिर इसकी मदद से चेहरे को साफ कर लें।
चंदन और बेसन से बनाएं मास्क (Chandan Face Mask)
अगर आपके चेहरे पर मुंहासे होते हैं तो आप चंदन और हल्दी से बने फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- 1/2 चम्मच चंदन पाउडर
- 2 चम्मच बेसन
- चुटकी भर हल्दी
- गुलाब जल (आवश्यकता अनुसार)
बनाने का तरीका
- इन सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें।
- इस बात का ध्यान रखें कि इसमें गुलाब जल ज्यादा न डालें।
- इससे पेस्ट गीला हो जाएगा और चेहरे पर लगेगा भी नहीं।
- इसलिए गुलाब जल की कम मात्रा का ही उपयोग करें।
- लीजिए बन गया आपका ग्लोइंग त्वचा के लिए चंदन का फेस मास्क।
लगाने का तरीका
- सबसे पहले अपना चेहरा धो लें।
- फिर हल्के हाथ से इस मास्क को अपने चेहरे पर रब करें।
- अपने उंगली से चेहरे पर मसाज करें।
- इस मास्क को आधे घंटे तक लगा रहने दें।
- फिर साफ पानी से त्वचा को साफ करें।
- इसके बाद मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें।
चेहरे पर चंदन लगाने के अन्य फायदे (Benefits Of Using Chandan On Face)
- त्वचा पर चंदन लगाने से पिंपल्स की समस्या भी कम होती है।
- अगर आपके चेहरे पर जलन होती है, तो भी आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
- ऑयली स्किन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी चंदन बेहद फायदेमंद होता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों