K-Glow पाने के लिए चेहरे पर ऐसे लगाएं रोज वॉटर

Rose Water Face Mask For Glowing Skin: कोरियन ड्रामा देखने के बाद आजकल महिलाओं में खूबसूरत दिखने की चाह और बढ़ गई है। हर कोई कोरियन स्टार्स जैसा ग्लोइंग और फ्लॉलेस K-Glow पाना चाहता है। ऐसे में मार्केट में मिलने वाले कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स कई बार महंगे होते हैं या हर किसी पर उतने असरदार नहीं होते। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप भी घर पर ही अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकती हैं।
खास बात यह है कि इस ब्यूटी टिप का मुख्य इंग्रीडिएंट रोज वॉटर यानी गुलाब जल है, जो आसानी से बाजार में मिल जाता है। सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट पूनम चुघ के अनुसार, सही तरीके से गुलाब जल का इस्तेमाल करने से त्वचा में नेचुरल ग्लो लाया जा सकता है। वह बताती हैं, "अच्छी क्वालिटी का गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट रखने और गहराई से मॉइस्चराइज करने में मदद करता है, जिससे चेहरे पर नेचुरल चमक आती है।"
पूनम हमनें गुलाब जल को सही तरह से चहरे पर लगाने का तरीका भी बता रही हैं, जिससे चेहरे पर तेज चमक आ सकती है-
कौन-सा रोज वॉटर चुने ?
मार्केट में गुलाब जल खरीदते समय हमेशा उसकी क्वालिटी पर खास ध्यान दें। कोशिश करें कि आप ऐसा रोज वॉटर चुनें जो पूरी तरह अल्कोहल-फ्री और नेचुरल हो, ताकि यह आपकी त्वचा को नुकसान न पहुंचाए। लेबल पर दिए गए इंग्रीडिएंट्स जरूर पढ़ें और केमिकल्स से भरपूर प्रोडक्ट्स से बचें। BIS या ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन वाले ब्रांड ज्यादा भरोसेमंद माने जाते हैं। अच्छी क्वालिटी का गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट, फ्रेश और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
गुलाब जल का टोनर (Homemade Rose Water Toner)
गुलाब जल अपने आप में ही एक बहुत अच्छा प्राकृतिक टोनर है, मगर इसमें कुछ खास चीजें मिलाकर आप ऐसा टोनर तैयार कर सकती हैं, जो आपकी त्वचा को ग्लोइंग बना सकता है-
सामग्री
- 2 बड़ा चम्मच असली रोज वॉटर
- 1 चुटकी हल्दी
- 3 ड्रॉप्स शहद
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- 1 स्प्रे बॉटल
विधि
- एक बाउल लें। इसमें रेाज वॉटर, हल्दी, शहद और नींबू का रस मिक्स करें। अब इसे आप एक स्प्रे बॉटल में भर लें और फिर चेहरे पर स्प्रे करें।
- चेहरे पर इस टोनर को स्प्रे करने के बाद आप चेहरे की हल्की मसाजा करें। 2 मिनट हल्की मसाज करने के बाद 10 मिनट के लिए चेहरे पर इस टोनर को ऐसा ही लगा हुआ छोड़ दें।
- आप चाहें तो टोनकर को चेहरे पर लगा हुआ छोड़ भी सकती हैं या फिर 10 मिनट बार चेहरे को पानी से वॉश भी कर सकती हैं।
- इसके बार आप चेहरे पर फेस पैक भी लगा सकती हैं। ऐसा करने से आपके चेहरे पर दोगुना ग्लो बढ़ जाएगा।
यह भी पढ़ें- Aloe Vera Face Pack: चमकदार त्वचा के लिए लगाएं एलोवेरा फेस पैक, जानें फायदे
गुलाब जल का फेस पैक (Homemade Rose Water Facepack)
गुलाब जल से आप फेस पैक भी तैयार कर सकती हैं। इस फेस पैक में गुलाब जल के अलावा पड़ने वाले अन्य इंग्रीडिएंट्स भी आपको किचन में ही मिल जाएंगे। चलिए हम आपको इस फेसपैक को बनाने का तरीका बताते हैं-
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच गुलाब जल
- 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 छोटा चम्मच सफेद सिरका
विधि
एक बाउल लें और उसमें गुलाब जल, एलोवेरा जेल और सफेद सिरका आदि अच्छी तरह से मिक्स करें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और लगभग 20 से 30 मिनट के लिए लगा छोड़ दें। जब यह मिश्रण चेहरे पर लगा हुआ सूख जाए, तो आपको गुनगुने पानी से चेहरे को वॉश करना होगा।
यदि आप रोजाना इस विधि से फेस केयर करेंगी तो आपका चेहरा भी कोरियन स्टार्स की तरह चमकने लग जाएगा। पूनम बताती हैं, "ऊपर बताया गया स्किन केयर रूटीन किसी भी स्किन टाइप वाली महिला अपना सकती हैं। हालांकि, सेंसिटिव स्किन वालों को पहले किसी स्किन एक्सपर्ट की सलाह ले लेनी चाहिए। "
यह भी पढ़ें- Face Care:चेहरे की झाइयां कम करने के उपाय जानें

तो अगर आपको भी चमकदार चेहरा चाहिए है, तो आपको भी ऊपर बताए गए के-ग्लो ब्यूटी केयर रूटीन को एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- रोज वॉटर को सीधे चेहरे पर लगाना सही है या नहीं?
- हां, रोज वॉटर को टोनर की तरह सीधे चेहरे पर लगाया जा सकता है। यह स्किन को फ्रेश करता है और पोर्स को टाइट करने में मदद करता है।
- क्या रोज वॉटर से पिंपल्स और दाग-धब्बे कम होते हैं?
- रोज वॉटर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पिंपल्स को शांत करने और स्किन को क्लीन रखने में मदद करते हैं। हालांकि, यह पूरी तरह दाग खत्म नहीं करता, लेकिन उन्हें हल्का जरूर कर सकता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।