लगभग हम सभी लोगो को मेहंदी लगाना बहुत पसंद होता है। जिसके लिए हम सभी इंटरनेट पर भी मेहंदी डिजाइन को सर्च करते रहते हैं। मेहंदी को महिलाओं के सोलह श्रृंगार में भी गिना जाता है। इसके साथ ही इसे सुहाग की निशानी माना जाता है। ऐसे में हम सब को तुरन्त मेहंदी लगाना पसंद है। आजकल गुलाब मेहंदी काफी ट्रेंड में है। इसे शादी सुदा महिलाओं से लेकर कम उम्र की लड़कियां भी आसानी से लगा सकती हैं, इसलिए चलिए आज हम आपको दिखाएंगे रोज मेहंदी के कुछ सिंपल डिजाइन जिन्हें आप आसानी से लगा सकती है।
ब्रॉड गुलाब मेहंदी डिजाइन
अगर आप भरी-भरी मेहंदी लगाना पसंद करती हैं, तो आप इस मेहंदी डिजाइन को आसानी से लगा सकती हैं। ये डिजाइन बनाने में बिल्कुल सिंपल है। इसके साथ ही यह देखने में बेहद प्यारा लुक दे रहा है। इसको लगाने के लिए आप सबसे पहले हाथ में रोज फूल की डिजाइन बना लें। इसके बाद बाकी जगह में मेहंदी से भर दें। फूल के अंदर की ओर आप टूथपिक की मदद से शेड बना सकती हैं। इसके साथ ही आप फूल को अन्दर की ओर से डबल लेयर भी दे सकती हैं। (मेहंदी की आसान डिजाइन )
इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी से लेकर दीपिका पादुकोण तक की मेहंदी डिजाइंस से आप ले सकती हैं आइडिया
गुलाब जाल वर्क मेहंदी डिजाइन
अगर आप जाल डिजाइन में कुछ ट्राई करना चाहती हैं तो आप इस रोज जाल डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं। आप जाल डिजाइन को फ्रंट के साथ - साथ बैक हैंड पर भी लगा सकती हैं। इसके लिए आप बड़े और छोटे फूल के साथ जाल डिजाइन को क्लब करके कंप्लीट कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: 10 मिनट में हाथों पर लग जाएंगी ये 5 मेहंदी डिजाइन
गुलाब की बेल डिजाइन
अगर आप मेहंदी में कुछ यूनिक डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो आप ये तो लेयर रोज मेहंदी की ये बेल डिजाइन लगा सकती हैं। इसके लिए आप आपको केवल हाथ पर छोटे-छोटे रोज को बेल पैटर्न में बनाना होगा। इसको आप सारी उंगलियों पर भी लगा सकती हैं।
आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन में वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल रोज फूल डिजाइन की चौड़ी बेल बना सकती हैं, लेकिन आप चाहें तो केवल एक-दो उंगलियों पर भी यह डिजाइन बना सकती हैं। हाथों की सुंदरता को और बढ़ाने के लिए आप नेल पेंट जरुर लगाएं। (बेल मेहंदी डिजाइन)
गुलाब चेन डिजाइन
चेन डिजाइन आजकल काफी चलन में है। ये देखने में थोड़ी स्टाइलिश और इंट्रेस्टिंग लगती है। आप इस डिजाइन को फ्रंट और बैक हाथ के दोनों तरफ लगा सकती हैं। इस तरह का डिजाइन ज्यादातर यंग जनरेशन की लड़कियां लगाना पसंद करती हैं। अगर आप कुछ मॉडर्न और मिनिमल डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहती है तो ये रोज चेन डिजाइन आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुडी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
photo credit: freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।