इन कारणों की वजह से त्वचा में बढ़ जाती है ड्राईनेस, एक्सपर्ट से जानें

खूबसूरत त्वचा पाने के लिए रोजाना स्किन केयर करना बेहद जरूरी होता है। वहीं मौसम के बदलने से स्किन टेक्सचर भी बदल जाता है। मौसम की बात करें तो सर्दियां शुरू हो चुकी हैं और स्किन ड्राईनेस बढ़ रही है। इसके लिए आपको कई प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे।
बदलते मौसम में कई बार जानकारी कम होने के कारण हम स्किन केयर सही तरीके से नहीं कर पाते हैं, जिसकी वजह से स्किन ड्राईनेस काफी बढ़ जाती है। ऐसे में एक्सपर्ट और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ सलोनी वोरा ने अपनी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। तो आइये जानते हैं आखिर क्यों बढ़ जाती है स्किन ड्राईनेस-
गर्म पानी से नहाने से क्या होता है?

अक्सर सर्दियों में हम नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं और ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल त्वचा पर करने से स्किन में मॉइस्चर खत्म होने लगता है। इस वजह से स्किन नहाने के बाद ड्राई हो जाती है। वहीं अगर समय पर त्वचा का ख्याल न रखा जाये तो स्किन फ्लेकी नजर आने लगती है। (त्वचा की देखभाल कैसे करें?)
इसे भी पढ़ें: निखरी और खूबसूरत त्वचा पाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों को इस तरह करें स्किन केयर रूटीन में शामिल
त्वचा पर ज्यादा स्क्रब करने से क्या होता है?
View this post on Instagram
अक्सर त्वचा पर मौजूद पोर्स को साफ करने के लिए हम स्क्रबिंग करते हैं, लेकिन त्वचा पर ज्यादा स्क्रब का इस्तेमाल करने से स्किन ड्राई होने लगती है। इसके लिए आप सर्दियों में त्वचा पर स्क्रब का इस्तेमाल कम से कम करें और स्क्रब करते समय हल्के हाथों के प्रेशर का इस्तेमाल करें ताकि त्वचा को किसी भी तरह का नुकसान न होने पाए।
इसे भी पढ़ें: अपनी स्किन प्रॉब्लम्स के अनुसार लगाएं मुल्तानी मिट्टी फेस पैक
त्वचा को मॉइस्चराइज न करने से क्या होता है?

मौसम चाहे कैसा भी हो, त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप स्किन टाइप के हिसाब से त्वचा को मॉइस्चराइज करें और सी.टी.एम रूटीन को फॉलो करें। इसके बाद आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। सनस्क्रीन आपकी त्वचा पर प्रोटेक्शन लेयर बनाकर स्किन की रक्षा करता है।
अगर आपको त्वचा की ड्राईनेस बढ़ने के ये कारण और स्किन की देखभाल के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।