Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:18 PM IST

कच्चा दूध है नेचुरल फेस किट, ऐसे पाएं चेहरे पर गजब का निखार

कच्चा दूध त्वचा के लिए नेचुरल क्लींजर, स्क्रबर और मॉइश्चराइजर का काम करता है, जो निखार देता है। यह त्वचा को मुलायम, हाइड्रेटेड रखता है और दाग-धब्बे व झुर्रियों को कम करने में मददगार हो सकता है।
Updated:- 2026-09-11, 19:08 IST
Raw Milk for Glowing Skin

निखरती और सुंदर त्वचा हर किसी का सपना होती है। चेहरे पर भले कितना भी कुछ लगा लें, लेकिन अंदरूनी सफाई केवल क्लींजर से होती है और इसका राज आपके किचन में छुपा है। जी हां, कच्चा दूध चेहरे के लिए नेचुरल क्लींजर, स्क्रबर और मॉइश्चराइजर का काम करता है। ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा बता रही हैं कैसे करें इसका उपयोग ...

पुराने समय से ही कच्चे दूध को त्वचा की सफाई और निखार के लिए इस्तेमाल किया जाता आ रहा है। आज भी त्वचा की देखभाल में इसे नेचुरल प्रोडक्‍ट के रूप में उपयोग किया जाता है। दरअसल, दूध में प्राकृतिक रूप से लैक्टिक एसिड, प्रोटीन, विटामिन और फैट मौजूद हैं, जो त्वचा को मुलायम बनाने और नमी बरकरार रखने में मदद करते हैं। बाजार में उपलब्ध क्लींजर में कई तरह के केमिकल मौजूद होने के कारण वे कई बार नुकसान भी करते हैं, लेकिन कच्चा दूध चेहरे की गंदगी को अंदर से साफ करके, रोमछिद्रों को खोलने में मदद करता है। इससे आप स्क्रबिंग करके फेस पैक के तौर पर लगा सकते हैं।

कैसे करें कच्‍चे दूध का उपयोग?

चेहरे की सफाई के लिए सबसे पहले एक कॉटन में थोड़ा सा ताजा और साफ कच्चा दूध लें। इसे चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं और कुछ मिनटों तक छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। यह प्रक्रिया आप सुबह और रात दोनों समय कर सकते हैं।

raw milk benefits for skin

त्वचा के लिए वरदान

कच्चा दूध त्वचा पर जमी गंदगी और डेड स्किन को साफ करने में सहायक हो सकता है। लैक्टिक एसिड त्वचा की सतह को हल्के रूप से एक्सफोलिएट करने में भी मदद करता है। कच्चे दूध में मौजूद फैट और प्रोटीन त्वचा को लंबे समय तक हाइड्रेट और मुलायम रखती है। यही नहीं, चेहरे के पुराने दाग धब्बे या टैनिंग को हटाने में भी मददगार है। दूध में एंटी-एजिंग गुण और विटामिन ए मौजूद होने के कारण इसके रोजाना इस्तेमाल से झुर्रियां और फाइन लाइन्स की समस्या कम होती है। साथ ही स्किन पर अगर किसी तरह की खुजली या जलन हो रही है तो वह भी शांत हो जाती है।

यह भी पढ़ें- हरियाली तीज पर हीरे जैसा चमकेगा चेहरा, बस 3 तरीकों से करें हल्दी-दूध का इस्‍तेमाल

रूखी त्वचा में लाए जान

रूखी त्वचा वालों के लिए यह एक घरेलू लेकिन बेहतरीन विकल्प है। यह त्वचा को सॉफ्ट और फ्रेश दिखाने में मदद करता है। हालांकि, कील-मुंहासे या फिर संवेदनशील त्वचा वालों को इसे लगाने से पहले एक पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। अगर किसी भी तरह की जलन या एलर्जी होती है तो इसे लगाना बंद कर दें।

raw milk natural face kit

फेस किट का काम करता कच्चा दूध

कच्चे दूध से स्क्रबिंग करने के लिए दो बड़े चम्मच पिसे हुए ओट्स ले लें और एक गाढ़ा सा पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में हाथों को घुमाएं। पांच से सात मिनट तक उसे चेहरे रगड़ते रहें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे चेहरा अंदर से साफ हो जाएगा। इसके बाद पैक लगाएं। बेसन में कच्चा दूध मिलाएं और चेहरे, गर्दन पर लगाकर थोड़ी देर छोड़ दें। 15 से 20 तक मिनट तक रखें और फिर धो लें। बेसन त्वचा को निखारने और साफ करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- निर्जला व्रत में भी नहीं पड़ेगी चेहरे की रंगत फीकी, ऐसे लगाएं 'केसर-दूध' सीरम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

लेखक- सुमन अग्रवाल

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

Raw Milk for Glowing Skin | कच्चे दूध से चेहरा कैसे साफ करें?