herzindagi
quick homemade body scrub tips

Body Scrub: चमकदार त्वचा के लिए घर पर बनाएं बॉडी स्क्रब , जानें तरीका

&nbsp;DIY Body Scrub: ग्लोइंग स्किन के लिए अब आपको बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले बॉडी स्क्रब को लाने की जरूरत नहीं है। इसे आप घर पर एक्सपर्ट टिप्स से तैयार कर सकती हैं।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-07-11, 14:12 IST

DIY Body Scrub For Glowing Skin: चेहरे पर दाग-धब्बे नजर आते ही हम तुरंत पार्लर या किसी डॉक्टर के पास जाते हैं, ताकि अच्छा ट्रीटमेंट लेकर इन सभी समस्याओ को दूर कर सकें। लेकिन चेहरे के साथ-साथ आपकी बॉडी को भी सही केयर की जरूरत होती है। इससे आपकी सुंदरता दोगुनी हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करें। इसे आप बाजार से लेने की बजाए घर पर रखी चीजों से तैयार करें। इससे आपकी स्किन ग्लोइंग नजर आएगी। साथ ही, आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। यह नुस्खा हमारे साथ डॉक्टर स्वाति ने शेयर किया है। वह डर्मेटोलॉजिस्ट हैं। चलिए आपको बताते हैं इनका शेयर किया गया तरीका, जिससे आप घर पर बॉडी स्क्रब तैयार कर सकती हैं। 

बॉडी स्क्रब के लिए सामग्री (Body Scrub Homemade For Glowing Skin)

Body Scrub Homemade For Glowing Skin

  • नींबू के छिलके- 3 से 4
  • गर्म पानी- 1 कप
  • मुल्तानी मिट्टी- 2 चम्मच
  • बेसन- 1 चम्मच
  • गुलाब जल- 2 से 3 बूंद

बॉडी स्क्रब बनाने का तरीका (Quick Homemade Body Scrub)

Quick Homemade Body Scrub

  • इसके लिए पहले आपको मुल्तानी मिट्टी के पाउडर को एक कटोरी में रातभर भिगोकर रखना है।
  • फिर आपको गर्म पानी में कुछ देर के लिए नींबू के छिलकों को भी भिगोकर रखना है। 
  • जब यह नर्म हो जाए तो एक मिक्सी का जार लेना है। इन्हें इसमें डालना है और पानी के साथ पीस लेना है। 
  • अब एक कांच का जार लेना है। इसमें इन नींबू के पेस्ट को डालना है। 
  • इसके बाद इसमें भीगोकर रखी हुई मुल्तानी मिट्टी को डालना है। फिर बेसन को मिक्स करना है। 
  • इसमें खूशबू के लिए आपको गुलाब जल डालना है। 
  • इसके बाद इसे थोड़ी देर रख देना है। 

इसे भी पढ़ें: धूप में काला पड़ गया है शरीर तो इन चीजों की मदद से बना सकती हैं स्क्रब

इस तरह इस्तेमाल करें बॉडी स्क्रब 

Body Scrub care

  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने बॉडी को साफ करना है। 
  • फिर इसे पूरी बॉडी पर लगाना है। 
  • इसके बाद हल्के हाथों से स्क्रब करना है। 
  • इस बात का ध्यान रखें कि आपकी बॉडी पर कोई दाने या पिंपल्स न हों। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे दाने छिलने का डर रहता है। 
  • इसके बाद इसे 30 मिनट के लिए लगे रहने देना है। 
  • फिर पानी से स्क्रब साफ कर देना है। 
  • इससे आपकी स्किन ग्लोइंग नजर आएगी। 

यह विडियो भी देखें

डॉक्टर के बताए गए इन तरीकों से आप स्क्रब को घर पर तैयार करें। इससे आपकी स्किन ग्लोइंग नजर आएगी। साथ ही, आपको बाजार से जाकर स्क्रब लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे आपके पैसे भी बच जाएंगे। 

नोट: बॉडी पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, डॉक्टर की सलाह लेना ना भूलें।

इसे भी पढ़ें: डेड स्किन हटाने के लिए जानें क्या है स्क्रब करने का सही तरीका

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।