फेस्टिव सीजन में पाएं काले और चमकदार बाल, आजमाएं ये 10 मिनट वाले उपाय
-1789730395811.webp)
गणेश उत्सव, दिवाली, करवाचौथ से लेकर छठ पूजा तक, हर कोई अपने फेस्टिव लुक को परफेक्ट बनाना चाहता है। खासकर महिलाएं त्योहारों पर नए कपड़े, गहनों और चेहरे के निखार के लिए कई नुस्खे आजमाती हैं, लेकिन सफेद बाल कई बार पूरा मूड खराब कर देते हैं। अगर आप भी इन्हीं सफेद बालों की वजह से परेशान हैं और अभी तक कई महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर चुकी हैं, तो इस लेख में हम आपको ऐसे 2 नुस्खे बताएंगे, जिन्हें आप 10 मिनट में आजमाकर सफेद बालों को नेचुरली ब्लैक शाइन दे सकती हैं।
काले बालों के लिए 10 मिनट वाले घरेलू नुस्खें
रूखे, बेजान और सफेद बाल त्योहार का मजा खराब कर सकते हैं। ऐसे में आप इन्हें कुछ प्राकृतिक सामग्रियों का इस्तेमाल करके काला कर सकती हैं। इसके लिए ये 10 मिनट वाले नुस्खे आप घर पर ही कम समय में आजमा सकती हैं।
-1789730536720.webp)
कॉफी और एलोवेरा का 10 मिनट हेयर टच-अप
अगर आप अपने सफेद बालों को तुरंत छुपाना चाहती हैं, तो इन्हें नेचुरली डार्क ब्राउन बनाने के लिए कॉफी और एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी लें।
- इसमें दो चम्मच ब्लैक कॉफी पाउडर डाल दें।
- अब इसके अंदर दो चम्मच ताजा एलोवेरा जेल और आधा चम्मच नारियल तेल मिलाएं।
- इस पेस्ट को गाढ़ा करके पुराने टूथब्रश या हेयर डाई ब्रश की मदद से सफेद बालों पर लगाएं।
- इसे 10 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से बिना शैम्पू के बाल धो लें।
- इससे आपके बाल काले हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Black Hair Colour: शिकाकाई में ये चीजें मिलाकर लगाने से काले होंगे बाल, 4 हफ्तों में दिखेगा असर
बीटरूट और शिकाकाई पेस्ट
त्योहारों पर बालों को नेचुरली चमकदार बनाने के लिए और बरगंडी-ब्लैक टोन देने के लिए एक खास पेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं बीटरूट और शिकाकाई पेस्ट की।
- बीटरूट और शिकाकाई का इस्तेमाल कर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर सकती हैं।
- इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में 2 चम्मच शिकाकाई पाउडर लें।
- इसमें बीटरूट जूस और नारियल का तेल मिला लें।
- अब इस मिश्रण को बालों पर 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।
- थोड़ी देर के बाद आप बिना शैंपू के बाल धो सकती हैं।
10 मिनट वाले इन नुस्खों के फायदे
अगर आप इन दोनों घरेलू नुस्खों को आजमाती हैं, तो इससे आपको कई बेहतरीन फायदे हो सकते हैं -
- ये दोनों ही पेस्ट बालों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाते हैं और उन्हें सुरक्षित रखते हैं।
- त्योहारों पर पार्लर के चक्कर लगाने के बजाय आप घर पर ही कम समय में बालों को खूबसूरत बना सकती हैं।
- इससे न सिर्फ बाल काले होते हैं, बल्कि आपका हेयरस्टाइल भी बाउंसी और चमकदार दिखता है।
यह भी पढ़ें- शैंपू छोड़ शिकाकाई और रीठा से धोएं बाल, मिलेंगे मजबूत और घने केश
निष्कर्ष: त्योहारों पर अगर आप भी सफेद बालों की वजह से परेशान हैं, तो कम समय में आप आसानी से किचन में मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजों की मदद से बिना किसी नुकसान के सफेद बालों को चमकदार और खूबसूरत बना सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
(image credit:MAGNIFIC)
- क्या 10 मिनट के त्वरित घरेलू उपायों से बालों में तुरंत कालापन और शाइन पाना संभव है?
- उ. जी हां, प्राकृतिक अवयव जैसे आंवला, एलोवेरा, चाय की पत्ती और कॉफ़ी बालों की बाहरी परत को तुरंत न्यूट्रिशन और स्मूथ कोटिंग देते हैं। इससे बाल तुरंत काले, घने और चमकदार दिखने लगते हैं।
- क्या त्योहारों की भागदौड़ में बालों पर मेहंदी या डाई लगाए बिना चमक पाई जा सकती है?
- बिल्कुल, बिना किसी केमिकल डाई या घंटों मेहंदी सुखाने के झंझट के आप सिर्फ 10 मिनट के इंस्टेंट हेयर रिंस और क्विक मास्क हैक्स से प्राकृतिक रंगत व शाइन पा सकती हैं।
- क्या ये इंस्टेंट हैक्स ऑयली या ड्राई हर तरह के स्कैल्प पर काम करते हैं?
- जी हां, ये उपाय 100% नेचुरल हैं। बस ध्यान रखें कि अगर स्कैल्प ऑयली है तो पानी वाले रिंस हैक्स चुनें और अगर बाल बहुत ड्राई हैं तो एलोवेरा-तेल वाला क्विक मास्क इस्तेमाल करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।