Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:35 AM IST

कद्दू के बीज और विटामिन-ई ऑयल की मदद से बनाएं ये मास्क, मिलेंगे सिल्की-सिल्की बाल

अगर आप अपने बालों को नेचुरली काला, लंबा व घना बनाना चाहते हैं तो कद्दू के बीज और विटामिन ई ऑयल की मदद से हेयर मास्क बनाकर अप्लाई कर सकते हैं। 
Updated:- 2024-06-08, 11:33 IST
pumpkin seeds and vitamin e oil mask for hairs

काले, लंबे और घने बाल पाने के लिए हम सभी कई तरह के हेयर प्रोडक्ट्स में इनवेस्ट करते हैं। जबकि बालां का नेचुरल तरीके से भी उतना ही बेहतर तरीके से ख्याल रखा जा सकता है। मसलन, आप बालों को लंबा, घना, हेल्दी और सिल्की बनाने के लिए कद्दू के बीज और विटामिन ई ऑयल की मदद से हेयर मास्क बना सकते हैं। 

जहां कद्दू के बीज जिंक, मैग्नीशियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और आवश्यक फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। वहीं, विटामिन ई एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो स्वस्थ बालों के विकास के लिए आवश्यक है। अगर घर पर कद्दू के बीज और विटामिन ई ऑयल से हेयर मास्क बनाकर अप्लाई किया जाए तो इससे बालों में शाइन तो आती है ही, साथ ही बालों के झड़ने की समस्या भी दूर होती है। यह बालों को अतिरिक्त मजबूती प्रदान करके उनकी ग्रोथ में भी मददगार है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कद्दू के बीज और विटामिन ई ऑयल से बनने वाले कुछ हेयर मास्क के बारे में बता रहे हैं-

इसे भी पढ़ें :  बाल हो सकते हैं सीधे, इस तरह करें शहद का इस्तेमाल

कद्दू के बीज, विटामिन ई तेल और एलोवेरा से बनाएं हेयर मास्क

hair mask for hair care

आप कद्दू के बीज और विटामिन ई ऑयल में ताजा एलोवेरा जेल मिक्स करके एक कूलिंग हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं।

आवश्यक सामग्री-

हेयर मास्क बनाने का तरीका-

मास्क बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू के बीजों को बारीक पीसकर उनका पाउडर बना लें।
अब तैयार पाउडर को एक कटोरी में डालें। 
साथ ही, उसमें विटामिन ई तेल और एलोवेरा जेल डालकर मिक्स करें।
अब इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं।
इसे करीबन आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
अंत में, पानी से बालों को क्लीन करें और फिर हमेशा की तरह शैम्पू करें।

कद्दू के बीज, विटामिन ई तेल और दही से बनाएं हेयर मास्क

अगर आपके बाल रूखे व कमजोर हैं तो ऐसे में आप कद्दू के बीज और विटामिन ई के साथ दही को मिक्स करके हेयर मास्क तैयार करें।

आवश्यक सामग्री-

  • 1/4 कप कद्दू के बीज
  • 2 बड़े चम्मच विटामिन ई तेल
  • 1/4 कप सादा दही

हेयर मास्क बनाने का तरीका-

मास्क बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू के बीजों को बारीक पीस लें।
अब तैयार पाउडर में विटामिन ई तेल और दही डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
आप इसे तब तक मिक्स करें, जब तक कि एक स्मूथ पेस्ट ना बन जाएं। 
तैयार मास्क को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं और करीबन आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
अब बालों को पानी से अच्छी तरह धोएं और फिर हमेशा की तरह शैम्पू करें।

कद्दू के बीज, विटामिन ई तेल और नारियल के दूध से बनाएं हेयर मास्क

hair mask for hair care at home

नारियल का दूध बालों को अतिरिक्त पोषण देता है। आप इसे कद्दू के बीज और विटामिन ई तेल के साथ मिक्स करके हेयर मास्क बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • 1/4 कप कद्दू के बीज
  • 2 बड़े चम्मच विटामिन ई तेल
  • 1/4 कप नारियल का दूध

इसे भी पढ़ें: इन फलों की मदद से अपने बालों का रखें ख्याल

हेयर मास्क बनाने का तरीका-

  • कद्दू के बीजों को बारीक पीसकर पाउडर बना लें।
  • आप एक कटोरी में कद्दू के बीज का पाउडर, विटामिन ई तेल और नारियल के दूध को डालकर एकसाथ मिलाएं।
  • मास्क को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं और करीबन 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • अब पानी की मदद से इसे वॉश कर लें और हमेशा की तरह शैम्पू करें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।