Potato Benefits For Skin: आलू का चेहरे पर ऐसे करें इस्तेमाल, गर्मी में मिलेगी टैनिंग से राहत

Potato Benefits For Skin: अगर आप भी अपने चेहरे पर होने वाले पिंपल्स, रैशेज जैसी चीजों से परेशान हैं, तो आप घर पर रहकर और आलू का इस्तेमाल कर अपने चेहरे पर होने वाली परेशानियों को कम कर सकती हैं। 
Updated:- 2025-05-08, 17:25 IST
image

गर्मी का मौसम हो या सर्दी का लड़कियां हमेशा अपने चेहरे की स्किन का बहुत ध्यान रखती हैं। ऐसे में अगर आप भी गर्मी के मौसम में होने वाली स्किन प्रॉब्लम से परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे खास घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे ट्राई कर आप भी अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। आइए जानते हैं उस खास उपाय के बारे में।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

2 - 2025-05-08T171222.180

ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया कि अगर आप भी अपने चेहरे पर होने वाले पिंपल्स, रैशेज जैसी चीजों से परेशान हैं, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। अब आप घर पर रहकर और आलू का इस्तेमाल कर अपने चेहरे पर होने वाली परेशानियों को कम कर सकती हैं। आलू की मदद से आप टोनर और फेस पैक दोनों बना सकती हैं।

आलू की मदद से बनाएं टोनर

टोनर बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले आप आलू को कद्दूकस कर उसका रस अलग कर लें। अब इस रस में गुलाब जल और विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर उसे अच्छी तरह मिक्स कर स्प्रे बॉटल में भर दें। इसके बाद आप इसका चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं। 

यह भी पढ़ें: Besan Face Pack: आप भी इस्तेमाल करती हैं बेसन से बना फेस पैक, तो इस एक चीज को जरूर करें शामिल

आलू से ऐसे बनाएं फेस पैक

1 - 2025-05-08T171223.503

इसके अलावा आलू की मदद से फेस पैक बनाना भी बहुत आसान है। आप घर पर रहकर आसानी से कम खर्चे में फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आप आलू को कद्दूकस कर के इसे एक कंटेनर में निकाल लें, अब इस कद्दूकस किए हुए आलू में आप थोड़ा दही, एलोवेरा जेल और विटामिन ई कैप्सूल तीनों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद आप इस पेस्ट को रख दें।

इन बातों का रखें ध्यान

अब आपका पेस्ट तैयार है। आप इसे अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाकर रख सकती हैं। इससे आपको काफी राहत देखने को मिलेगा। यही नहीं आपको स्किन प्रॉब्लम से भी राहत देखने को मिल सकती हैं। आप चाहे तो इस फेस पैक का एक हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकती है।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

 

यह भी पढ़ें: डेनिम जैकेट के साथ इन टॉप को करें स्टाइल, लुक लगेगा खूबसूरत

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।