Glowing Skin Care: चेहरे पर दिखेगी नैचुरल लाली जब लगाएंगी इस फल से बना फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

Pomegranate Face Pack For Glowing Skin: चेहरे पर नेचुरल लाली लाने के लिए हम कई तरह के ट्रीटमेंट करवाते हैं, वहीं कई सारे ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं जिससे चेहरे पर कुछ समय के लिए लाली नजर आती है लेकिन इसके बाद चेहरे पहले की तरह डल नजर आने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि आप घर पर रखे अनार का इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्किन पर नेचुरली लली नजर आएगी, साथ ही स्किन भी सॉफ्ट रहेगी। डॉक्टर स्वाती ने इसे कैसे लगाएं उसके कुछ टिप्स हमारे साथ शेयर किए हैं, जिसे आप भी ट्राई कर सकती हैं। आपको बता दें कि ये एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं जो इंस्टाग्राम पर भी ब्यूटी से जुड़ी वीडियो शेयर करती हैं, आप भी इनके टिप्स की मदद से ये फेस पैक बना सकती हैं।
अनार के फायदे (Pomegranate Face Pack For Glowing Skin)
अनार हेल्थ के साथ-साथ स्किन के लिए भी काफी अच्छा होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए काफी अच्छे होते हैं। इसलिए आप इसका इस्तेमाल चेहरे पर लगाने के लिए कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको घर पर ही चीजें मिल जाएंगी। जिससे आपका फेस पैक बनकर तैयार हो जाएगा।
अनार फेस पैक बनाने के लिए सामग्री (How To make Pomegranate face pack At Home)
- अनार- 1
- दही- 1 चम्मच
- शहद- 1 चम्मच
इसे भी पढ़ें: अगर खो गया है आपकी स्किन का निखार, लगाएं ये खास फेस पैक
फेस पैक बनाने का तरीका (Pomegranate Face Pack For Glowing Skin Care)
- इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में अनार (ग्लोइंग स्किन केयर) को छील लेना है।
- इसके बाद इसको मिक्सी में डालकर इसका जूस निकाल लेना है।
- अब इसे छलनी की मदद से छानकर रस को अलग कर लेना है और इसमें दही और शहद को मिक्स करना है।
- फिर इस मिश्रण को चेहरे पर अप्लाई करना है।
- करीब 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा देना है।
- इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लेना है।
- इससे आपकी स्किन पर लाली नजर आने लगेगी।
अनार फेस पैक के फायदे (Benefits Of Pomegranate Face Pack)
- अनार फेस पैक बनाने से आपकी स्किन हेल्दी नजर (स्किन केयर टिप्स) आती है।
- इसको लगाने से चेहरे पर झुर्रियां कम होने लगती हैं।
- इस फेस पैक से आपकी त्वचा हाइड्रेट रहती है और स्वस्थ नजर आती है।
- अनार के फेस पैक को लगाने से स्किन पर गुलाबी पन आता है।
इसे भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन के लिए रोज रात को चेहरे पर लगाएं ये 3 तरह के फेस पैक
इन टिप्स की मदद से घर पर बनाए अनार का फेस पैक जो आपकी स्किन को हाइड्रेट रखेगा। बस आपको इस बात का ध्यान रखना है कि इसे लगाने के बाद आपको बाहर धूप में नहीं निकलना है, वरना आपकी स्किन डल हो सकती है।
नोट: किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।