चेहरे पर झाइयां आपको दिखाती हैं बूढ़ा तो केवल 1 चम्मच ग्रीन-टी दूर कर सकती है आपकी समस्या, जानें कैसे

Pigmentation Remedies: गलत खानपान की आदतें और कम समय के कारण त्वचा का ठीक से ध्यान नहीं रख पाने की वजह से चेहरे पर जवानी में ही बुढ़ापा नजर आने लग जाता है।
सबसे पहले इसके शुरुआत होती है झाइयों से। चेहरे पर झाइयां आने के कई कारण हो सकते हैं, मगर वक्त से पहले जिनके चेहरे पर झाइयां आती हैं, उन्हें त्वचा की एक्सट्रा केयर करने की जरूरत होती है।
झाइयां केवल आपके चेहरे की खूबसूरती को ही नहीं बिगाड़ती हैं, बल्कि झाइयां आपको बूढ़ा भी दर्शाती हैं। ऐसे में आपको कुछ कुदरती नुस्खों को जरूर अपनाना चाहिए।
हमने ब्यूटी एक्सपर्ट पूनम चुघ से इस विषय पर बात की है। वह कहती हैं कि, ' Journal of Cutaneous and Aesthetic Surgery की मानें तो ग्रीन-टी में ऐसे कंपाउंड्स होते हैं, जो पिगमेंटेशन बढ़ाने वाले स्किन सेल्स को ब्लॉक कर देते हैं। इसलिए ग्रीन-टी पीने के साथ-साथ चेहरे पर लगाने से भी फायदा मिलता है।'
इसे जरूर पढ़ें- Skin Problem : चेहरे पर फ्रेकल्स क्यों होते हैं और इन्हें बढ़ने से कैसे रोकें, जानें

ग्रीन-टी का पानी और शहद
सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच ग्रीन-टी वॉटर
- 1 छोटा चम्मच शहद
- 2 ड्रॉप्स विटामिन-ई
विधि
- 1 कप पानी गरम करें और उसमें ग्रीन-टी डालें।
- फिर इस पानी को छान कर ठंडा कर लें।
- इस पानी में शहद और विटामिन-ई मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण से चेहरे की हल्की मसाज करें।
- 10 मिनट तक इस मिश्रण को चेहरे पर लगा रहने दें और फिर चेहरे को पानी से वॉश कर लें।
- हफ्ते में 2 बार इस घरेलू नुस्खे का प्रयोग जरूर करें।
- ड्राई स्किन वालों के लिए ये होम रेमेडी बहुत ही उपयोगी साबित हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- चेहरे और गर्दन में दाग-धब्बों से परेशान हैं तो बिल्कुल न करें ये 5 काम
ग्रीन-टी का पानी और एलोवेरा जेल
सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच ग्रीन-टी का पानी
- 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
- 1/2 छोटा चम्मच गुलाब जल
विधि
- ग्रीन-टी के पानी में एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण को चेहरे पर आहिस्ता-आहिस्ता लगाएं।
- 15 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
- इसके बाद आप चेहरे को पानी से वॉश कर लें।
- यदि आप नियमित दिन में एक बार इस घरेलू नुस्खे का प्रयोग करती हैं, तो झाइयों की समस्या कम हो जाएगी।
- यदि आपकी ऑयली है तो आपके लिए यह नुस्खा बहुत ही फायदेमंद है।
- आपको रात में सोने से पूर्व इस नुस्खे का प्रयोग करना चाहिए।
ग्रीन-टी का पानी और नींबू का रस
सामग्री
- 1 कप ग्रीन-टी का पानी
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- 1 विटामिन-ई कैप्सूल
विधि
- 1 कप ग्रीन-टी के पानी में नींबू का रस और विटामिन-ई ऑयल मिक्स करें।
- इस मिश्रण को एक स्प्रे बॉटल में भरें और फिर उसे चेहरे पर लगाएं।
- चेहरे की हल्की मसाज करें और फिर रात भर के लिए उसे चेहरे पर लगा हुआ छोड़ दें।
- यह घरेलू नुस्खा कॉम्बिनेशन स्किन के लिए अच्छा रहेगा।
- यदि आप इस घरेलू नुस्खे का रोज प्रयोग करती हैं, तो आपको जल्द ही अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।
नोट- यदि आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो आपको बिना स्किन एक्सपर्ट की सलाह के किसी भी तरह के घरेलू उपाय को नहीं आजमाना चाहिए। साथ ही आपको, किसी भी नुस्खे को ट्राई करने से 24 घंटे पूर्व स्किन पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए।
यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।