Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:08 AM IST

Vastu Tips: घर के इन कोनों को भूलकर भी न छोड़ें खाली, हो सकता है बुरी शक्तियों का वास

अगर आप भी घर के कुछ स्थानों को खाली छोड़ती हैं, तो आपके घर में इसके बुरे प्रभाव हो सकते हैं। वास्तु की मानें तो ये घर के वो कोने हैं जिन्हें खाली छोड़ने पर वहां किसी भी तरह की बुरी ऊर्जा का वास हो जाता है। आइए जानें कौन से हैं वो स्थान।
Updated:- 2025-10-17, 11:37 IST
image

वास्तु की मानें तो कुछ ऐसे नियम बनाए गए हैं जिनका पालन जरूरी माना जाता है। वास्तु शास्त्र ऊर्जा का संतुलन बनाए रखने का एक माध्यम भी है। प्राचीन काल से ही हमारे ऋषि-मुनियों ने वास्तु के माध्यम से बताया है कि किस दिशा और स्थान पर क्या होना चाहिए, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहे। ऐसा कहा जाता है कि घर का हर एक स्थान वास्तु के नियमों के अनुसार ही होना चाहिए। ऐसे ही घर के कोने भी वास्तु में विशेष रूप से महत्वपूर्ण माने जाते हैं क्योंकि ये घर का वह स्थान होते हैं जहां ऊर्जा ठहरती है या घूमती है। अगर इन स्थानों पर आप बुरी ऊर्जाओं को इकट्ठा करते हैं तो आपके जीवन में समस्याएं आने लगती हैं। ऐसी मान्यता है कि अगर आप घर के कुछ प्रमुख कोनों में वास्तु का संतुलन बनाए रखती हैं, तो जीवन में खुशहाली बनी रहती है। वहीं एस्ट्रोलॉजर अमिता रावल बताती हैं कि आपको घर के कुछ कोनों को कभी भी खाली नहीं छोड़ना चाहिए, आइए जानें उन स्थानों के बारे में।

ईशान कोण या उत्तर-पूर्व दिशा

घर का उत्तर-पूर्व कोना जिसे ईशान कोण भी कहा जाता है उसे कभी भी खाली नहीं छोड़ना चाहिए। इसे भगवान शिव की दिशा माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि इस स्थान को खाली छोड़ने से भगवान की कृपा नहीं होती है।

ishan kon vastu

आपको कभी भी घर के उस स्थान को गंदा नहीं छोड़ना चाहिए। अगर यह स्थान खाली होता है या फिर इस स्थान पर कूड़ा-कचरा इकट्ठा होता है तो ईश्वर की कृपा नहीं होती है। आपको कोशिश करनी चाहिए कि इस स्थान पर घर में पूजा का स्थान बनाएं या फिर मंदिर की स्थापना करें। अगर आप इस कोने को खाली छोड़ती हैं तो यहां नकारात्मक शक्तियों का वास हो सकता है।

अग्नि कोण या दक्षिण-पूर्व दिशा

ऐसा कहा जाता है कि घर का अग्नि कोण शनि देव का स्थान होता है। आपको यह स्थान कभी भी खाली नहीं छोड़ना चाहिए। यही नहीं आप यदि इस स्थान पर कचरा रखती हैं तो भी इसके शुभ फल नहीं मिलते हैं। आपको कोशिश करनी चाहिए कि घर के अग्नि कोण में आप कोई आर्टीफिशियल पौधा लगा दें या फिर मन प्लांट लगाएं, लेकिन यह स्थान खाली न छोड़ें।

इसे जरूर पढ़ें: घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखे ये चीजें, आएगी पॉजिटिविटी

नैत्रत्य कोण या दक्षिण-पश्चिम दिशा

अगर आप घर के दक्षिण-पश्चिम कोने को खाली छोड़ती हैं तो इससे आपके रिश्तों में दूरी आ सकती है और यह नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकती है। इस स्थान को खाली रखने या यहां कूड़ा इकट्ठा करने से आपके जीवन में नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं। यह स्थान राहु का स्थान माना जाता है। यदि आप इस स्थान पर कूड़ा-कचरा इकट्ठा करती हैं, तो राहु का अशुभ परिणाम हो सकता है। यह दिशा पितरों की दिशा भी मानी जाती है और इसमें आपको शुभ चीजें ही रखनी चाहिए।

vastu tips for corners

घर का ब्रह्म स्थान

यह घर के बीचों-बीच का स्थान होता है। आपको कभी भी इस स्थान को खाली नहीं छोड़ना चाहिए। इस स्थान को खाली छोड़ने पर यहां बुरी शक्तियों का वास होने लगता है जिसका असर आपके घर के अन्य सदस्यों पर भी होता है। यह स्थान घर का दिन कहलाता है और इसे खाली छोड़ने से वास्तु दोष लगता है। यदि आप ब्रह्म स्थान को साफ़-सुथरा छोड़ती हैं तो इसके शुभ प्रभाव आपके जीवन में दिखाई देते हैं।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik. com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।