Eid Al-Adha 2022: देखें पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइंस की तस्‍वीरें

बकरीद के खास मौके पर हाथों पर लगाएं पाकिस्तानी मेहंदी, देखें लेटेस्ट डिजाइन।
Updated:- 2022-07-01, 17:16 IST
Eid Al Adha  Pakistani Henna Designs b

बकरीद का त्योहार इस्लाम धर्म के लिए बेहद खास होता है। बकरीद को धूमधाम से मनाया जाता है। बता दें कि बकरीद हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। इस त्योहार को ईद-उल-अजहा के नाम से भी जाना जाता है। ईद को लेकर घर के सभी लोग बेहद उत्साहित होते हैं लेकिन महिलाओं में इसका खास क्रेज देखने को मिलता है। महिलाएं ईद के लिए कई दिन पहले ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। ऐसा कहा जाता है कि ईद का त्योहार बिना मेहंदी के अधूरा माना जाता है।

हाथ पर रची खूबसूरती मेहंदी ईद के त्योहार की खुशी को चार गुना कर देती है। इस बकरीद 2022 पर आप अपने हाथों पर ये पाकिस्तानी खूबसूरत मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। पाकिस्तानी महिलाएं न केवल अपने ब्यूटी और फैशन सेंस बल्कि मेहंदी के खूबसूरत डिजाइन के लिए भी जानी जाती हैं। पाकिस्तानी महिलाएं हाथों पर बारीक डिजाइन लगवाना पसंद करती हैं।

अगर आप भी इस ईद खूबसूरत डिजाइन की मेहंदी लगवाना चाहती हैं तो यह डिजाइन आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं। आइए देखते हैं बकरीद के लिए खूबसूरत और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन।

पाकिस्तानी स्टाइल फूल मेहंदी डिजाइन

pakistani mehndi designs for bakra eid

पाकिस्तानी महिलाएं अपने डिफरेंट मेहंदी डिजाइन के लिए फेमस है। इस बकरीद अगर आप कुछ नया डिजाइन ट्राई करना चाहती हैं तो इस पाकिस्तानी स्टाइल फूल मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। इस डिजाइन की बात करें तो हाथ के पीछे छोटे-छोटे फूल डिजाइन से पूरे हाथ को कवर किया है। जो कि देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है। इस डिजाइन को आप हाथों के आगे वाले हिस्से में भी लगा सकती हैं। इस डिजाइन की सबसे खास बात यह है कि इसे आप खुद से भी बना सकती हैं। इस मेहंदी डिजाइन में एक ही फूल को हाथ के पर बनाना है, इसके बाद मेहंदी से बिंदी लगाकर डिजाइन को फाइनल लुक देना है।

चांद मेहंदी डिजाइन

Best Pakistani Mehndi Designs

ईद के खास मौके पर चांद डिजाइन मेहंदी लगा सकती हैं। इस डिजाइन को हाथों पर लगाकर आपको ईद फेस्टिव वाइब्स मिलेगी है। इस डिजाइन की बात करें तो यह डिजाइन बेहद आसान है। इस डिजाइन को बनाने के लिए सबसे पहले हाथों पर हाफ फूल का डिजाइन बनाएं। इसके बाद चांद बनाएं। फिर चांद के अंदर डिजाइन बनाकर अपने मेहंदी लुक को कंप्लीट करें। अब इसके बाद उंगिलयों में पर हल्का डिजाइन बनाएं। यकीनन यह लाइट डिजाइन आपके फेस्टिवल की खुशियों को दोगुना कर देंगे। (अरेबिक मेहंदी डिजाइन)

इसे जरूर पढ़ेंःकेवल 10 मिनट में लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन

सिंपल बेल डिजाइन

pakistani mehndi designs for bakra eid ()

बकरीद के खास मौके पर महिलाओं के पास ज्यादा समय नहीं होता है। ऐसे में मेहंदी लगाने का समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में बहुत सी महिलाएं हाथों पर मेहंदी नहीं लगवा पाती है। अगर आपको भी ईद के खास मौके पर खुद के लिए समय नहीं मिल पाता है तो आप यह मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। इस डिजाइन को आप 5 मिनट में बना सकती हैं। यह बेहद आसान डिजाइन है। यह डिजाइन न केवल आपका समय बचाएगा बल्कि इससे हाथों की भी खूबसूरती बढ़ जाएगी।

इसे जरूर पढ़ेंःS अक्षर से लगाएं आसान मेहंदी डिजाइन

पाकिस्तानी 3डी मेहंदी डिजाइन

pakistani mehndi designs for bakra eid ()

इन दिनों 3डी मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में है। ऐसे में आप भी नए ट्रेंड को जरूर फॉलो करें। इस 3डी डिजाइन की मेहंदी देख आपकी खाला भी तारीफ करते नहीं थकेंगी। क्योंकि यह डिजाइन है ही इतना खूबसूरत साथ ही यह डिजाइन हाथों पर आसानी से लगाया जा सकता है। भरे हाथ की ये 3 डी मेहंदी ईद के त्योहार के लिए एकदम परफेक्ट है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit:shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।