Long Hair: कमर तक लंबे, घने और मुलायम हो सकते हैं आपके बाल, घर पर बनाएं यह हेयर मास्क

मेरे तो बाल बढ़ ही नहीं रहे हैं....झड़ते-झड़ते मेरे बाल तो आधे हो गए हैं...ये आजकल लड़कियों की आम समस्या है। अक्सर मैं और आप भी इस तरह की बातें बोलते ही होंगे। हेयरफॉल, बालों की ग्रोथ न होना या बालों का कमजोर और पतला होना ऐसी दिक्कतें हैं, जिनसे हम सभी लड़कियां जरूर दो-चार होती हैं। कई बार महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स भी हेयर फॉल को कम नहीं कर पाते हैं। इसमें हमारे पैसे भी खर्च होते हैं और रिजल्ट भी नहीं मिल पाता है। बालों को लंबा, घना और मुलायम बनाने में कई घरेलू नुस्खे कारगर हैं। बालों की जड़ों में तेल से मालिश करना, हेयर मास्क और भी कई घरेलू नुस्खे बालों को लंबा और चमकदार बना सकते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही हेयर मास्क के बारे में बता रहे हैं। बालों को लंबा, घना और मुलायम बनाने के लिए, एक्सपर्ट के बताए इस हेयर मास्क की मदद लें। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और यह आपको महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स से बेहतरीन रिजल्ट दे सकता है। इस बारे में एक्सपर्ट दिलराजप्रीत जानकारी दे रही हैं।
बालों को लंबा, घना और मुलायम बनाएगा घर पर बना यह हेयर मास्क
- बालों को लंबा, घना और मुलायम बनाने में मेथी, प्याज के रस और दही से बना यह हेयर मास्क आपकी मदद करेगा।
- प्याज में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। यह सल्फर, फॉलिक एसिड और विटामिन-सी से भरपूर होता है। इसके रस को बालों की जड़ों में लगाने से बालों का झड़ना कम होता है।
- यह स्कैल्प को इंफेक्शन्स से भी बचाता है। डैंड्रफ को दूर करने और बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकने में भी यह कारगर है।
- दही, मेथी दाने और प्याज के रस से बने इस मास्क से बालों को मजबूती और अंदर से हाइड्रेशन मिलता है। इससे बाल चमकदार बनते हैं।
- मेथी के बीज में फॉलिक एसिड, विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन के, पोटेशियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इससे बाल घने होते हैं और बालों का झड़ना कम होता है।
- मेथी दाना बालों की ग्रोथ बढ़ाता है और नए बाल उगाने में भी मदद करता है। इससे डैमेज बाल भी रिपेयर होते हैं और बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।
यह भी पढ़ें- Long Hair: सब पूछेंगे आपके लंबे-घने बालों का राज, इन 3 तेलों को मिलाकर करें मसाज
लंबे बालों के लिए ऐसे तैयार करें हेयरमास्क
- सबसे पहले रात को लगभग 1 बड़े चम्मच मेथी दाने को भिगो दें।
- सुबह इसे पीसकर इसका पेस्ट बना लें।
- अब एक मीडियम साइज का प्याज लें।
- इसे पीस लें।
- इसके रस को एक मुलायम कपड़े से अच्छी तरह छान लें।
- अब मेथी दाने के पेस्ट और प्याज के रस में आधा कटोरी दही मिलाएं।
- इस मास्क को अपने बालों की जड़ों में लगाएं।
- इसे लगभग आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
- अब इसे माइल्ड शैंपू से धो लें
- इसे हफ्ते में 1-2 बार लगाएं।
यह भी पढ़ें- Long Hair: झड़ते-झड़ते बाल हो गए हैं आधे? घर पर बने इस तेल से हो सकते हैं लंबे
बालों को लंबा और घना बनाने के लिए इस हेयर मास्क को हफ्ते में 1-2 बार लगाएं। साथ ही, हेल्दी डाइट पर भी ध्यान दें। अगर आपको बालों को लंबा, घना और मुलायम बनाने का यह हेयर मास्क पसंद आया हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।