herzindagi
mahakal mehndi design

Simple Om Mehndi Design: महाशिवरात्रि में हथेलियों पर लगवाएं ओम के ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

आठ मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। सुहागिन और अविवाहित लड़कियों के लिए यह पर्व बेहद खास होता है। महिलाएं इस पर्व पर हाथों में मेहंदी लगवाती हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-03, 14:00 IST

महाशिवरात्रि का पर्व आने वाला है, यह पर्व सभी शिव भक्त और सुहागिनों के लिए बहुत खास है। महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी आयु और अच्छे वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। इस पर्व में व्रत और सोलह श्रृंगार के अलावा हाथों में मेहंदी लगवाना बहुत जरूरी होता है। महाशिवरात्रि के पहले दिन महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी के खूबसूरत डिजाइन लगवाती हैं। इस खास अवसर पर, बेल, कैरी, अरेबिक और मंडला मेहंदी के अलावा लोग हाथों में शिव-पार्वती और ओम के डिजाइन बनवाती हैं। इसलिए आज के इस लेख में हम महाशिवरात्रि के खास अवसर को देखते हुए ओम मेहंदी के कुछ डिजाइन लेकर आए हैं। इसे अपने हाथों पर लगवाएं और लोगों से तारीफें बटोरें।

ओम और मंत्र वाली मेहंदी डिजाइन (Om Mehndi Design)

Simple Om Mehndi Design

वैसे तो लोग अपनी हथेलियों में मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन लगवाते हैं। लेकिन आप डिजाइन में कुछ खास और यूनीक चाहती हैं, तो ओम, हाथी, फूल और शिव मंत्र वाले इस डिजाइन को लगवा सकती हैं। ये डिजाइन बहुत आसानी से बन जाएंगे और महाशिवरात्रि के थीम के लिए परफेक्ट हैं।

नंदी और ओम नमः शिवा मेहंदी डिजाइन (Mehndi Design For Mahashivratri)

simple om mehndi designs for mahashivratri,

मेहंदी की डिजाइन में नदी और ओम नमः शिवाय लिखी ये डिजाइन बहुत सुंदर है। आप अपने मेहंदी आर्टिस्ट से महाशिवरात्रि के थीम को देखते हुए इस डिजाइन को बना सकते हैं। भगवान शिव के वाहन और उनका अस्त्र त्रिशूल दोनों ही इस डिजाइन में बनी हुई है।

त्रिशूल और डमरू मेहंदी डिजाइन (Simple Mehndi Design For Mahashivratri)

shiv mehndi design easy

शिव प्रेमी के लिए यह डिजाइन परफेक्ट है, इस डिजाइन में दोनों हाथों के लिए सुंदर आकृति बनी हुई है। ये दोनों ही डिजाइन बहुत आसानी से बन जाएगी। एक हाथ में जहां त्रिशूल और डमरू बनी हुई है, वहीं दूसरे हाथ में केदारनाथ मंदिर और त्रिशूल की चित्र बनी हुई हैं।

शिवलिंग मेहंदी डिजाइन (Easy Mehndi Design For Mahashivratri)

om shiv mehndi design easy

महाशिवरात्रि के लिए यदि शिवलिंग, भगवान शिव और ओम की डिजाइन तलाश रहे हैं, तो आप सही जगह पर हैं। हथेली पर बनी इस डिजाइन में भगवान शिव, शिवलिंग, त्रिशूल और ओम की आकृति बनी हुई है। यह डिजाइन खास महाशिवरात्रि के लिए है, जिसे आप अपने मेहंदी आर्टिस्ट से बनवा सकती हैं।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Instagram (unnati_mehndi, gudiya_mehendi, ___mahadev_ka_ladla___, miralpatel_mehndi, _reena_mehndi_, miralpatel_mehndi,)

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।