एलोवेरा दिलाएगा मानसून में ऑयली स्किन से छुटकारा

बारिश के मौसम में कुछ लड़कियों की स्किन बहुत अधिक खराब हो जाती है। ऐसा ऑयली स्किन के कारण होता है। दरअसल बारिश में वातावरण में काफी नमी और उमस हो जाती है। जिसकी वजह से ऑयली स्किन वालों को काफी समस्या होती है। क्योंकि उमस और नमी के कारण स्किन में पसीने की एक लेयर जमा हो जाती है जिसकी वजह से स्किन बहुत अधिक चिपचिपी हो जाती है। इसी कारण अधिकतर लड़कियों का चेहरा बारिश में ऑयली नजर आता है।
बारिश और पिंपल्स
बारिश के मौसम में कभी भी पानी बरस जाता है। ना कोई समय होता है और कोई दिन। बारिश कभी भी होने लगती है। आजकल की बारिश के पानी में बहुत अधिक पॉल्यूटेंट्स के कण होते हैं जो हमें नुकसान पहुंचाते हैं। स्किन के लिए यह ज्यादा नुकसानदायक होते हैं। जब बारिश का पानी संगमरमर से बने ताजमहल को पीला कर दे रहा है तो आप समझ सकती हैं कि ये हमारी स्किन को कितना अधिक नुकसान पहुंचाता होगा।
वैसे भी बारिश में स्किन बहुत अधिक ऑयली हो जाता है। इस ऑयली स्किन के कारण ही बारिश में पिंपल्स की समस्या हो जाती है। किसी के नाक के ऊपर पिंपल्स हो जाते हैं तो किसी के पूरे चेहरे पर पिंपल्स हो जाते हैं। बारिश के पानी के कारण कई लड़कियों को इस मौसम में स्किन रैशेज की समस्या भी हो जाती है। ये भी ऑयली स्किन की समस्या के कारण होता है। ऐसे में क्या किया जाए? क्योंकि ये तो स्किन में से निकलने वाला ऑयल है जिसे आप चाहकर भी नहीं निकाल सकती हैं। फिर क्या किया जाए?
एलोवेरा ठीक करता है पिंपल्स
ऐसे में एलोवेरा का इस्तेमाल करें। क्योंकि स्किन के लिए एलोवेरा एक आयुर्वेदिक दवाई मानी जाती है। यह स्किन को हाइड्रेट और पोषित करता है व नई कोशिकाओं को फिर से बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। इसलिए यह स्किन के लिए विशेष तौर पर फायदेमंद होता है। यह धूप की कालिमा, सनबर्न, जले हुए निशान, इंफेक्शन और एलर्जी को ठीक कर चेहरे पर ग्लो लाता है।
इस तरह से करें इस्तेमाल
- शाम को ऑफिस से जाने के बाद चेहरे को जरूर धोएं।
- अगर बारिश से भीग गई हैं तो रुई में थोड़ी सी मलाई लेकर चेहरे को साफ करें और फिर चेहरे को फेसवॉश से धो लें।
- चेहरे को तौलिये से पोछने के बजाय अपने आप सूखने दें।
- जब चेहरा सूख जाए तो एलेवेरा को बीच में से काट कर उसमें से जेल निकालें और उसे चेहरे पर लगाएं।
- इससे स्किन को बारिश के पानी से जो नुकसान हुआ है उसे हील होने में मदद मिलेगी।
रोज ऐसा करेँ। इससे बारिश में भी आपकी स्किन ग्लोइंग बनी रहेगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।