रश्मिका मंदाना की तरह नेचुरल मेकअप लुक पाना चाहती हैं तो करें इन टिप्स को फॉलो

आजकल नो मेकअप लुक काफी पसंद किया जा रहा है। इसे किसी भी शादी के फंक्शन से लेकर रोजाना के लिए रीक्रिएट करना हम और आप काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के नो मेकअप लुक को आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि देखने में नो मेकअप लुक काफी सटल और नेचुरल नजर आता है।
अगर आप भी रश्मिका के नेचुरल ड्युई मेकअप को पसंद करती हैं और उन्हीं की तरह मेकअप करना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी टिप्स जिसे फॉलो कर आपका मेकअप लुक भी दिखेगा नेचुरल और ग्लोइंग।
स्किन केयर
- नेचुरल और ग्लोइंग मेकअप लुक पाने के लिए आपको स्किन केयर पर खास ध्यान देना चाहिए।
- स्किन केयर जितना ही अच्छा होगा, उतना ही आपका चेहरा मेकअप के बाद चमकदार नजर आएगा।
- इसके लिए आप फेस सीरम, फेस ऑयल और शीट मास्क का खास इस्तेमाल करना चाहिए। (मस्कारा लगाने के टिप्स)
- वहीं अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप किसी भी स्किन केयर के स्टेप को गलती से भी न स्किप करें।
- अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो आप जेल बेस्ड स्किन केयर प्रोडक्ट्स का चुनाव करें।
इसे भी पढ़ें : जॉलाइन को दिखाना चाहती हैं शार्प तो ऐसे करें मेकअप कॉन्टूरिंग
मेकअप
- ग्लोइंग मेकअप लुक पाने के लिए आप टिंटेड फेस प्राइमर का इस्तेमाल करें।
- बेस मेकअप करने के लिए आप फाउंडेशन को स्किप कर सकती हैं। (मस्कारा से जुड़े हैक्स)
- साथ ही आप केवल कंसीलर का ही इस्तेमाल कर सकती हैं।
- ब्लश और हाइलाइटर के लिए क्रीम प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
- साथ ही ब्लश और हाइलाइटर को ब्लेंड करने के लिए आप ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करना चाहिए।
- ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करने से पहले आप इसे अच्छी तरह पानी से डेब कर लें।
- क्रीम प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बाद आप उसे अच्छी तरह से पाउडर के जरिए सेट कर ना बिल्कुल भी न भूलें।
इसे भी पढ़ें : ड्राई स्किन वाली महिलाएं ड्यूई बेस मेकअप करने के लिए इन टिप्स का रखें ध्यान
अन्य टिप्स
- मेकअप के लिए साफ ब्रश का इस्तेमाल करें।
- साथ ही मेकअप और स्किन केयर प्रोडक्ट्स को खरीदने से पहले आप उसकी एक्सपायरी डेट चेक करना बिल्कुल भी न भूलें।
- स्किन केयर और मेकअप प्रोडक्ट्स का चुनाव करने से पहले अपनी स्किन टाइप और टेक्सचर का ख्याल जरूर रखें।
इसी के साथ अगर बताई गई ये रश्मिका मंदाना के नो मेकअप लुक्स जिसे आप भी कर सकती हैं अपने लिए रीक्रिएट पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट कर हम तक अपनी राय जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।