Skin Care Tips: सर्दियों में रात को सोने से पहले बस करें ये 1 काम, सुबह चमक उठेगा चेहरा

सर्दियों के मौसम में हम अपनी स्किन पर कई तरह के एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। इसके बावजूद भी स्किन डल और ड्राई नजर आती है। दरअसल, इस मौसम में चलने वाली सर्द हवाओं और वातावरण में शुष्कता होने की वजह से स्किन प्रभावित होने लगती है। जिसकी वजह से त्वचा रूखी और बेजान नजर आती है। ऐसे में हम अपनी स्किन की देखभाल करने के लिए तरह-तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर में जाकर फेशियल कराते हैं, लेकिन कभी-कभी इन सबके बाद भी स्किन ठीक नहीं होती है।
दरअसल, मार्केट में मिलने वाले इन स्किन केयर प्रोडक्ट्स में केमिकल मिले होते हैं। जिसकी वजह से हमारी स्किन भी खराब हो सकती हैं। इसी के चलते कुछ लोग घरेलू उपायों का सहारा लेते हैं। यदि आप भी अपनी स्किन को सर्दी के मौसम में नेचुरल ग्लो के साथ फ्रेश लुक देना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक नाइट स्किन केयर रूटीन बताने जा रहे हैं। जिसको ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने हमारे साथ शेयर किया है।
नाइट स्किन केयर रूटीन
सामग्री
- ग्लिसरीन- 2 टेबलस्पून
- गुलाब जल- 1 टेबलस्पून
- नींबू का रस- 2 बूंद
- पपीता जेल- 2 टेबलस्पून
ये भी पढ़ें: Night Skin Care: सर्दियों में आजमाएं ये नाइट स्किन केयर रूटीन, जानें फायदे
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आपको एक कटोरी में ग्लिसरीन, गुलाब का जल और पपीते का जेल लेना है।
- अब इन सभी चीजों को चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- इस मिश्रण में अब आपको नींबू का रस डालकर फिर मिक्स करना है।
- तैयार पेस्ट को आप किसी कांच की शीशी में भरकर रख लें।
- रोजाना रात को सोने से पहले इस पेस्ट को हाथ में लेकर फेस पर हल्के हाथों से अच्छी तरह मसाज करें।
- पूरी रात ऐसे ही लगा रहने के बाद सुबह हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
इस नाइट स्किन केयर रूटीन को रोजाना करीब एक हफ्ते करने के आबाद आपको खुद कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा । दरअसल, गुलाब जल और ग्लिसरीन हमारी स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करते हैं। जबकि पपीते हमारी स्किन को ड्राई होने से बचाता है। इसके अलावा नींबू स्किन के दाग-धब्बे और डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। ऐसे में यह सभी चीजें मिलकर हमारी त्वचा को सर्दियों के मौसम में नेचुरल ग्लो देती हैं।
ये भी पढ़ें: सर्दियों में स्किन केयर की करने के दौरान इस तरह इस्तेमाल करें बादाम का तेल, त्वचा पर आ सकता है ग्लो
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।