Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:05 PM IST

सर्दियों में स्किन केयर की करने के दौरान इस तरह इस्तेमाल करें बादाम का तेल, त्वचा पर आ सकता है ग्लो

बादाम का तेल कई सारे गुणों से भरपुर है और ये सभी गुण त्वचा से जुड़ी समस्या को दूर करने में मददगार हैं। 
Updated:- 2024-12-24, 17:00 IST
almond oil benefits

विंटर सीजन में स्किन की सही तरह से केयर करना जरुरी है। दरअसल, ठंड के मौसम में स्किन ड्राई हो जाती है और इस वजह से स्किन से जुड़ी समस्या भी होने लगती हैं। वहीं स्किन से जुड़ी समस्या न हो और त्वचा का ग्लो बना रहे इसके लिए आप बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। बादाम का तेल को किस तरह इस्तेमाल करें। इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की। एक्सपर्ट ने बताया कि सर्दियों में स्किन केयर करने के लिए बादाम का तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है और बादाम का तेल का इस्तेमाल करने से त्वचा पर ग्लो आ सकता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद है बादाम का तेल

almond oil

बादाम का तेल कई सारे गुणों से भरपूर है और ये सभी गुण सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। बादाम के तेल में विटामिन-ई, प्रोटीन और मैग्नीशियम होता है और ये सभी गुण चेहरे के उपयोगी साबित हो सकते हैं। इसी के साथ बादाम के तेल का सही तरह से इस्तेमाल करने ड्राई स्किन की समस्या कम हो सकती है साथ ही स्किन पर ग्लो भी आता है। वहीं बादाम का तेल स्किन मॉइस्चराइजर करने के लिए बेस्ट रेमेडी है। एक्सपर्ट ने बताया कि स्किन का ग्लो पाने के लिए बादाम का तेल को तिल का तेल, नारियल का तेल के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Skin Care Tips: सर्दियों में लोशन लगाने के बाद भी रूखी और बेजान दिख रही है त्वचा, तो अपनी स्किन केयर रुटीन में शामिल करें ये आदतें

बादाम का तेल को तिल का तेल, नारियल का तेल से करें चेहरे की मसाज

सामग्री

  • 2 छोटे चम्मच बादाम का तेल
  • 2 छोटे चम्मच तिल का तेल
  • 2 छोटे चम्मच नारियल का तेल

इस तरह करें इस्तेमाल

skin care tips (2)

  • एक कटोरी में बादाम का तेल लें।
  • इसमें तिल का तेल और नारियल का तेल मिक्स करें।
  • इसे मिश्रण को चेहरे को अप्लाई करें।
  • इसके बाद चेहरे की अच्छी तरह से मसाज करें
  • इस उपाय को चेहरे रात को चेहरे को धोने के बाद करें।
  • इस उपाय को हफ्ते में 2 दिन करें।

इसे भी पढ़ें- Skin Care At Age 30: उम्र के 30 वें पड़ाव पर पहुंच कर स्किन केयर में जरूर शामिल करें ये 7 टिप्‍स

नोट-अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो ऊपर बताए गए किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।