Night Skin Care: ठंड के मौसम में ग्लो करेगा चेहरा अगर फॉलो करेंगी ये नाइट स्किन केयर टिप्स

ठंड के मौसम में चेहरा ग्लो करें इसके लिए महिलाएं कई सारे स्किन केयर रूटीन फॉलो करती हैं। लेकिन, इसके बावजूद भी सर्दियों के मौसम में कई लोगों की स्किन ड्राई हो जाती है। जिसकी वजह से स्किन का ग्लो कम हो जाता है। वहीं ठंड के मौसम में स्किन का ग्लो बना रहे इसके लिए आप ये नाइट स्किन केयर टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। हम आपको कुछ नाइट स्किन केयर टिप्स बता रहे हैं और ये नाइट स्किन केयर टिप्स ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।
इस तरह करें चेहरे को साफ
स्किन का ग्लो बना रहे इसके लिए त्वचा को अच्छी तरह से साफ करना जरूरी है और इसके लिए आप क्लींजर का इस्तेमाल करें। वहीं सर्दियों के मौसम में आप चेहरे को साफ करने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। गर्म पानी का इस्तेमाल करने से त्वचा ड्राई हो जाती है। वहीं ड्राईनेस की समस्या न हो इसके लिए गर्म पानी की जगह आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें- सीजनल फ्रूट्स की मदद से पाएं क्लीयर स्किन, बस ऐसे करें इस्तेमाल
तेल से करें चेहरे की मसाज
सर्दियों में ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए आप चेहरे की मसाज करें और ये काम रात को करें। मसाज करने से जहां त्वचा का ब्लड सर्कुलेशन सही होता है तो वहीं चेहरे पर जमा कालापन भी साफ होता है और चेहरा ग्लो करता है। तेल से चेहरे की मसाज आप रात के समय मुंह धोने के बाद करें और इसके लिए आप नेचुरल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
मॉइश्चराइजर का करें इस्तेमाल
नाइट स्किन केयर टिप्स में मॉइश्चराइजर का इस्तेमला बेहद ही जरूरी है। त्वचा का ग्लो बनाए रखने के लिए आप मॉइश्चराइजर का भी इस्तेमाल करें। और इसके लिए आप बेस्ट मॉइश्चराइजर का चुनाव करें जो आपकी स्किन को सूट करें। मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल आप रात को मुंह धोने के बाद करें।
इन बातों का रखें ध्यान
- चेहरे को रोजाना अच्छी तरह साफ करें और रात के समय जरूर करें।
- स्किन को अच्छी तरह से मॉइश्चराइजर करें।
- नेचुरल फेस मास्क का इस्तेमाल करें।
- प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें
- कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।
इसे भी पढ़ें- बढ़ते प्रदूषण के स्किन पर होने वाले असर को खत्म करेंगे ये होममेड एंटी-पॉल्यूशन मास्क
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।