Expert Tips- इन घरेलू नुस्खों से करें अपने कटे-फटे होंठों को हील और बनाएं गुलाबी

मौसम चाहे कोई भी हो एक समस्या हमें हमेशा परेशान करती है और वो है रूखे और फटे होंठों की समस्या। सर्दियों में तो होंठ फटते ही हैं पर इसी दिक्कत का सामना हमें गर्मियों में भी करना पड़ता है। गर्मियों में हमारे होंठ ड्राई हो जाते हैं। कभी कभी हम चाहे कितना पानी पी लें पर कोई असर नही पड़ता, क्योंकि हमारे होंठो को चाहिए होता है कुछ ऐसा जो उन्हें मॉइस्चराइज करे और नमी को बरकरार रखे।
आपकी इसी समस्या को ध्यान में रखकर ही आज हम आपके लिए लाएं हैं ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी द्वारा बताइ गई होम रेमेडीज। जो आपके होंठों को फटने से तो बचाएंगी, साथ ही उन्हें नमी भी देंगी और आपके कोमल होंठो को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाएंगी।
एलोवेरा जेल, कोकोनट ऑयल और विटामिन ई कैप्सूल से बनाएं लिप बाम
बात चाहे एलोवेरा जेल की हो या कोकोनट ऑयल की, दोनों ही हमारी स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। एलोवेरा में विटामिन ई होता है जो रूखे और कटे-फटे होंठो को ठीक करता है और उनकी खूबसूरती को कायम रखता है। इसमें मिक्स किया गया नारियल तेल होंठो की डेड स्किन को हटाता है और नई स्किन को कोमल रखता है।(डेड स्किन रिमूव करने के उपाय)
विटामिन ई की कैप्सूल बालों और स्किन के साथ साथ होंठो के लिए भी फायदेमंद होती है। इसके अंदर एक तरह का तैलीय पदार्थ होता है, जिसका इस्तेमाल कई तरह की समस्याओं से निजात पाने के लिए किया जाता है। यह भी फटे होंठो को हील करता है।
सामग्री-
- एलोवेरा जेल- 2 चम्मच
- कोकोनट ऑयल- 1 चम्मच
- विटामिन ई कैप्सूल- 1
इसे जरूर पढ़ें-होंठों पर शुगर स्क्रब करते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान
विधि-
- एक साफ कटोरी लें और उसमें एलोवेरा जेल डाल दें।
- आप चाहे तो घर का ताजा एलोवेरा जेल भी ले सकती हैं और मार्केट का भी।
- अब इसमें कोकोनट ऑयल और विटामिन ई की कैप्सूल(विटामिन ई कैप्सूल का ऐसे करें इस्तेमाल) से तेल निकाल कर अच्छे से मिक्स कर लें।
- लीजिये तैयार है आपके होंठों की देखभाल करने वाला लिप बाम।
घी और कच्ची हल्दी से बनाएं लिप बाम
हमारे होंठ बहुत ही कोमल होते हैं इसलिए हमें किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसका कोई नुकसान न हो। हल्दी एंटीसेप्टिक का काम करती है, जो किसी भी तरह के घाव को भरने में मददकरती है। जब हमारे होंठ ज्यादा फट जाते हैं तो ऐसे में हल्दी एक औषधी का काम करती है।(घर पर हल्दी से बनाएं ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स)
घी तो होंठो के लिए अच्छा होता ही है पर अगर इसमें हल्दी मिला दी जाए तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। आइए बनाते हैं घी और कच्ची हल्दी का लिप बाम।
सामग्री-
- घी - 4 चम्मच
- कच्ची हल्दी- एक टुकड़ा
विधि-
- सबसे पहले एक कटोरी में घी डालें और कच्ची हल्दी के टुकड़े को घी में भीगो कर रख लें।
- इसे एक दिन तक ऐसे ही छोड़ कर रख दें।
- अगले दिन हल्दी के टुकड़े को घी में से निकाल लें
- अब आप इसे किसी छोटी डिब्बी में रख कर इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-40 की उम्र के बाद भी होंठ दिखेंगे गुलाबी और जवां, अपनाएं ये टिप्स
नोट-
- आप इसे प्लास्टिक या कांच, किसी भी तरह की डिब्बी में रख सकती हैं।
- ये लिप बाम 15 दिन या इससे थोड़े ज्यादा दिन तक स्टोर करके रखा जा सकता है।
इसी तरह के घरेलु नुस्खों से जुड़े लेख हम आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।