Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:04 AM IST

लाख कोशिशों के बाद भी चेहरे से पिंपल्स के दाग नहीं हो रहे हैं कम, ट्राई करें यह फेस मास्क

पिंपल्स के निशान को कम करने के लिए, कई घरेलू नुस्खे कारगर है। यहां हम आपको 2 चीजों की मदद से बनने वाले एक ऐसे फेस पैक के बारे में बता रहे हैं, जो स्किन से दाग-धब्बों को कम कर सकता है।
Updated:- 2024-08-28, 19:56 IST
Homemade face mask for acne scars and dark spots

शीशे जैसी चमकदार त्वचा हर महिला का ख्वाब होती है। लेकिन, एक्ने मार्क्स आपके इस ख्वाब को तोड़ सकते हैं। ऑयली स्किन वाली महिलाओं को एक्ने ज्यादा परेशान करते हैं। मुहांसे ठीक होने के बाद भी इनके निशान चेहरे पर रह जाते हैं और चेहरे की रंगत को खराब करते हैं। एक्ने मार्क्स को कम करने में कई घरेलू नुस्खे कारगर हैं। हालांकि, एक्ने को कम करने के लिए, आपको डाइट और स्किन केयर रूटीन पर ध्यान देना चाहिए। चेहरे पर बार-बार मुहांसे होने के पीछे, स्किन की सही देखभाल न करना, हार्मोनल इंबैलेंस और गलत खान-पान हो सकता है। अगर आपके चेहरे पर एक्ने के निशान रह गए हैं, जो आपकी सुंदरता को खराब कर रहे हैं, तो आपको इस फेस मास्क को ट्राई करना चाहिए। इस बारे में हमने ब्यूटी एक्सपर्ट नम्रता कुसुम  से बात की और उन्होंने इस खास फेस मास्क के बारे में बताया। इसे बनाना भी बहुत आसान है और यह गुणों से भरपूर है।

एक्ने मार्क्स को कम करने के लिए घर पर बनाएं यह फेस मास्क

face pack for acne marks

  • मुहांसों को कम करने के लिए, आप नीम और हल्दी से फेस पैक बना सकती हैं।
  • नीम की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। 
  • नीम की पत्तियों का पेस्ट, एक्ने के निशान को कम करता है। यह फेस पैक चेहरे पर मौजूद, अतिरिक्त तेल को कम करने में भी कारगर है।
  • एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों वाली नीम, त्वचा को साफ करती है और एक्ने होने से रोकने में भी मदद करती है।
  • नीम, स्किन में ब्लड फ्लो को बढ़ाने के साथ, चेहरे पर चमक लाता है। यह एजिंग के साइन्स को भी कम करता है।
  • हल्दी में करक्यूमिन होता है। यह बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है।
  • मुंहासों के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने में यह फेस पैक कारगर है।

यह भी पढ़ें- एक्ने से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 4 विटामिन्स

मुहांसों के निशान को कम करने में मदद करेगा यह होममेड फेस मास्क

neem and haldi face pack

सामग्री

  • नीम- 8-10
  • हल्दी- 2 चुटकी
  • ऐलोवेरा जेल- 1 टीस्पून

विधि

  • नीम के पत्तों का पेस्ट बना लें।
  • अब इसमें हल्दी और ऐलोवेरा जेल मिलाएं।
  • आपका फेस पैस तैयार है।
  • इसे 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं।
  • इस फेस पैक को हफ्ते में 2 बार लगाएं।
  • आपको कुछ हफ्तों में अंतर दिख सकता है।

 

नोट -किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।  

यह भी पढ़ें- पीठ के मुंहासों से हैं परेशान? जानें इसके कारण, प्रकार और दूर करने के लिए घरेलू उपाय

 

 

 

एक्ने के निशान को कम करने के लिए, आप इस नुस्खे को आजम सकती हैं। अगर आपको एक्ने मार्क्स कम करने का यह घरेलू नुस्खा पसंद आया हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।