Tips for Long Lashes: मस्कारा के बिना पाएं 'बोल्ड और ब्यूटीफुल' आंखें, घनी पलकों के लिए आजमाएं ये खास एक्सपर्ट का बताया उपाय

अधिकतर महिला अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए मेकअप जरूर करती हैं। अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए मेकअप करती हैं, तो अब आपको पलकों के लिए मस्कारा इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आज हम आपको इस खबर के जरिए बताएंगे, कि कैसे आप मस्कारा का इस्तेमाल किए बिना ही अपनी आईलैशेस को खूबसूरत और घनी बना सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इस खास उपाय के बारे में।
आईलैशेस ग्रोथ के लिए आसान टिप्स
दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अधिकतर महिलाएं घनी पलके पाने के लिए कई प्रयास करती हैं। वे अपनी पलकों को खूबसूरत बनाने के लिए मस्कारा और नकली आईलैशेस का भी शामिल करती हैं। अगर आप भी पलकों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब मस्कारा नहीं 2 खास उपाय आजमा सकती हैं।

विटामिन ई ऑयल का करें इस्तेमाल
आप अपनी पलकों को खूबसूरत बनाने के लिए घर पर रहकर विटामिन ई ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप एक कॉटन की मदद से थोड़ा आयल लें और इसे पलकों पर अच्छी तरह लगा लें। यह ऑइल आपकी पलकों को खूबसूरत, घना और अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें- शाइनिंग और खूबसूरत पलकों के लिए करें ये 3 काम, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका
ओलिव ऑयल का करें इस्तेमाल
इसके अलावा आप अपनी पलकों को खूबसूरत और अट्रैक्टिव बनाने के लिए ओलिव ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे भी आप कॉटन की मदद से अपनी पलकों पर लगाएं। आप हर एक दिन छोड़कर रात में सोने से पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। उसके बाद अपनी पलकों पर हल्के हाथों से इसे लगाएं। ओलिव ऑयल बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में आप भी इसका इस्तेमाल कर अपनी पलकों को खुबसुरा बना सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप अपनी पलकों को नेचरली खूबसूरत बनाने के लिए इन दोनों चीजों का इस्तेमाल करती हैं, तो अपनी आंखों का खास ध्यान रखें। इन चीजों को आंखों पर लगते वक्त आप इसे कॉटन की मदद से लगाएं साथ ही एक साथ लगाने के बजाय थोड़ा कम करके लगाएं। इसके अलावा ध्यान रहे की इन दोनों चीजों के इस्तेमाल से पहले पहले पैच टेस्ट जरुर करें।
यह भी पढ़ें- नकली आईलैशेस लगाने से होते हैं ये नुकसान, इसलिए आईलैशेस को घनी और लंबी बनाने के लिए आजमाएं ये टिप्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIK
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।