Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:42 AM IST

उमस से त्वचा में दिख रहे हैं Pimples, ये 2 चीजें इसे कर सकती हैं कम

उमस की वजह से चेहरे पर सबसे ज्यादा पिंपल्स की समस्या होती है। इसे सही करने के लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें। इससे आपकी त्वचा की गहराई से सफाई हो जाएगी। आर्टिकल में जानते हैं कौन सी चीजें आप चेहरे पर लगा सकती हैं।
Updated:- 2025-06-20, 15:12 IST
image

गर्मी के कारण बहुत ज्यादा उमस बढ़ गई है। ऐसे में हर समय चेहरे पर चिपचिपापन बना रहता है। इसकी वजह से स्किन डल नजर आती है। डल स्किन पर कई बार छोटे-छोटे पिंपल्स भी निकलने लगते हैं। यह स्किन को और ज्यादा खराब दिखाते हैं। अगर उमस की वजह से आपके चेहरे पर भी पिंपल्स नजर आ रहे हैं, तो इन्हें ठीक करने के लिए आप ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी निगम के बताई गई चीजों का इस्तेमाल करें। इससे आपके पिंपल्स कम हो सकते हैं।

पिंपल्स पर लगाएं चंदन पाउडर

चंदन पाउडर स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो त्वचा में पिंपल्स और रैशेस होने से रोकता है। इसे आप अपने चेहरे पर लगाकर त्वचा में ठंडक पैदा कर सकती हैं। इसे लगाने के बाद आपके चेहरे की लालिमा भी कम हो जाएगी।

Chandan face pack

पिंपल्स पर चंदन पाउडर कैसे लगाएं

  • इसके लिए आपको एक कटोरी में 2 चम्मच चंदन पाउडर लेना है।
  • इसमें फ्रेश एलोवेरे जेल और थोड़ा सा गुलाबजल मिक्स करना है।
  • अब इसका एक पेस्ट बनाकर चेहरे पर अप्लाई करना है।
  • फिर चेहरे को 10 से 15 मिनट के लिए सूखने देना है।
  • जब यह सूख जाए तो चेहरे को पानी से साफ करें और टॉवल से पानी पौंछ लें।
  • इससे आपके चेहरे पर मौजूद पिंपल्स कम होने लगेंगे।

पिंपल्स में ग्रीन टी का इस्तेमाल

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह त्वचा में मौजूद गंदगी को अच्छे से साफ करता है। इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन साफ नजर आती है। इसलिए आप इसे भी पिंपल्स में लगा सकती हैं।

Green tea toner

इसे भी पढ़ें: हर दूसरे दिन चेहरे पर निकल आते हैं एक्ने, पानी में मिलाकर पिएं ये 2 चीजें...चेहरे पर आएगा निखार

पिंपल्स में ग्रीन टी का कैसे करें इस्तेमाल

  • इसके लिए आपको ग्रीन टी के 2 बैग लेने हैं।
  • इन्हें पानी में अच्छे से उबाल लें। जबतक पानी का रंग न बदल जाए।
  • इसके बाद इसे ठंडा होने दें।
  • इसमें हल्का सा एसेंशियल ऑयल को मिक्स करें।
  • इसके बाद कॉटन पैड से इसे लगाएं।
  • इससे आपकी त्वचा पर मौजूद पिंपल्स साफ हो जाएंगे।
  • लेकिन इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट कर लें।

अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो किसी भी चीज को लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। इससे आपको स्किन पर इस्तेमाल करने वाली चीजों के बारे में पता चल जाएगा। आप चाहें तो अपने एक्सपर्ट से भी सलाह ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Forehead Pimples Remedies: माथे पर होने वाले पिंपल्स से आप भी हैं परेशान, तो एक्सपर्ट से जानें उपाय और बचने के तरीके

नोट: स्किन पर किसी भी चीज को लगाएं तो पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।