होली के मौके पर ऐसे करें पक्के रंग से अपनी नाखूनों की केयर

होली खेलने के दौरन अगर पक्के कलर से आपके नाखूनों को बचाना चाहती हैं तो आप इस आर्टिकल में बताई गयी टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।

holi care tips for fingers nails

होली के मौके पर कोई न कोई रंग लगा ही देता है और इस दौरान फिर आप भी उसके ऊपर रंग लगाते हैं। होली खेलने के लिए जहां गुलाल और नेचुरल कलर का इस्तेमाल किया जाता है तो वहीं इस बीच केमिकल वाले रंग भी होली के मौके इस्तेमाल किए जाते हैं। कई लोग हैं तो होली पर केमिकल वाले रंग से होली खेलते हैं लेकिन होली खेलने के बाद इन पक्के रंग को छुड़ाने में काफी परेशानी होती है और ऐसा हमारी नाखूनों के साथ भी होता है। चेहरे और हाथ-पैरों से हम जहां रंग छुड़ा लेते हैं तो वहीं इस बीच नाखून रह जाते हैं और नाखूनों से रंग निकलना काफी मुश्किल भी होता हैं लेकिन अगर आप होली खेलने जा रहे हैं तो आर्टिकल में बताई गयी टिप्स से अपने नाखूनों की केयर कर सकती हैं ताकि पक्के रंग से आप अपने नाखूनों को बचा सकें।

नाखूनों पर लगाएं नेल पोलिश

होली के दौरान पक्के रंग से अपने नाखूनों को बचने के लिए आप होली खेलने से पहले नेल पॉलिश लगा सकती हैं। होली खेलने से पहले आप ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश का इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर डार्क रंग की नेल पॉलिश भी लगा सकती हैं ताकि होली का पक्का रंग आपने नाखूनों पर न चढ़े। वहीं होली खेलने के बाद आप आसानी नेल पॉलिश रिमूवर से नाखूनों पर लगे होली के कलर को निकाल सकती हैं।

holi nail care tips

पेट्रोलियम जेली का करें इस्तेमाल

नाखूनों की केयर करने के लिए आप पेट्रोलियम जेली का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। होली खेलने से पहले आप नाखूनों पर पेट्रोलियम जेली लगा लें और अच्छी तरह से मसाज करें। ऐसा करने से नाखून मॉइस्चराइज रहेंगे और होली के पक्के रंग से नाखूनों को कोई नुकसान नहीं होगा। वहीं होली खेलने के बाद आसानी से नाखूनों से पक्का रंग निकाल जायेगा।

और पढ़ें : नाखूनों और हाथों को साफ करने के लिए रोजाना करें ये काम

holi time nail care tips

बार-बार धोए हाथ

होली के खेलने से पहले नाखूनों को सुरक्षित रखने के लिए आप हाथों को बार-बार साफ पानी से धोएं ताकि होली का पक्का रंग नाखूनों की गहराई तक न जाए। वहीं अगर आप बार-बार हाथ धोती हैं तो आप आसानी से नाखूनों में जमा रंग उतार सकती हैं।

अगर आपको ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को जरुर शेयर करें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर दें।ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP