Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:44 PM IST

बाल धोने के 1 दिन बाद ही होने लगती है सिर में खुजली, कहीं आप भी तो नहीं कर रही हैं मेरी तरह गलतियां

क्या आपके सिर में भी हेडवॉश करने के ठीक अगले दिन ही खुजली होने लगती है? अगर हां, तो कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है। आज के इस लेख में मैं अपने पर्सनल एक्सपीरियंस से आपको बताने जा रही हूं कि जाने-अनजाने जो गलतियां मैं कर रही थी, कहीं आप भी तो वही नहीं दोहरा रहीं? 
Updated:- 2026-07-14, 08:30 IST
common hair washing mistakes

मेरे साथ अक्सर ऐसा होता था कि मैं संडे को अच्छे से बाल धोती थी, लेकिन मंडे आते-आते मेरे सिर में हल्की खुजली शुरू हो जाती थी। पहले मुझे लगता था कि शायद यह कोई आम बात है या मौसम की वजह से हो रहा है। मगर जब यह परेशान जब लगातार होने लगी तो मैंने थोड़ा ध्यान देना शुरू किया। तब मुझे अहसास हुआ कि जाने-अनजाने मैं बाल धोने के बाद कुछ ऐसी गलतियां कर रही थी, जो समय और उसके बाद कुछ ऐसी बड़ी गलतियां कर रही थी, जो खुजली और स्कैल्प में जलन का कारण बन रही थीं। आज के इस लेख में मैं अपनी उन गलतियों के बारे में बताने जा रही हूं।

बाल धोने के अगले दिन खुजली की समस्या

बालों को स्वस्थ रखने के लिए उन्हें हफ्ते में 2-3 बार धोएं। काम के चक्कर में या फिर सुबह भागदौड़ के बीच बाल धोना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अब ऐसे में कई बार पूरा हफ्ता निकल जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो यह बालों में खुजली का कारण बन सकता है। खासकर अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ऑयली हैं या फिर आप रोजाना घर से बाहर जाती हैं। हफ्ते में दो से तीन बार बाल जरूर धुलें।

hair itching

इसके अलावा शैंपू को सीधे बाल में लगाने के बजाय पानी में घोलकर इस्तेमाल करें। इसके अलावा अगर आपके बाल भी टूट रहे हैं, तो नीचे बताई गई बातों का ध्यान रखें।

इसे भी पढ़ें- मॉनसून में बालों की चिपचिपाहट दूर करने के लिए कितनी बार करें शैंपू?

बाल धोने के बाद तौलिये से न झटके

भागदौड़ भरी लाइफ में कई बार हम सुबह-सुबह बाल धोते हैं और जल्दी सुखाने के लिए तौलिए से झटकने या रगड़ने लगते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो तुरंत रुकें। ऐसा इसलिए क्योंकि गीले बाल बहुत नाजुक होते हैं। ऐसे में जब आप इन्हें तौलिए से झटकती हैं, तो बाल बीच से टूटने लगते हैं। बालों को हमेशा मुलायम तौलिये से हल्के साथ से पोंछें।

hair dry tips

गीले बालों में न करें कंघी

अगर आपकी आदत बाल धोने के 5 मिनट बाद कंघी करने की है, तो इसे तुरंत बंदकर दें। बाल जब गीले होते हैं, तो उनके स्कैल्प होल खुले होते हैं और जड़ें बेहद कमजोर होती हैं। ऐसे में कंघी चलाने से बाल जड़ों से टूटकर गिरने लगते हैं। इसके अलावा गीले बाल ज्यादा खिंचते हैं, जिससे वे बीच से भी टूटने लगते हैं। इसलिए बालों को 80 प्रतिशत सूखने के बाद ही मोटे दांत वाले कंघी से बालों को सुलझाएं।

बालों को अच्छे से नहीं सुखाना

वर्किंग वुमेन हो या फिर हाउसवाइफ कई बार जल्दीबाजी में बालों को धोने के बाद तुरंत बांध लेती हैं। समय मिलने पर जब इन्हें सुलझाती हैं, तो एक-दो बाल नहीं बल्कि गुच्छे में बाल टूटते हैं। अगर आप भी भागदौड़ के चक्कर में ऐसा करती हैं, तो इस आदत को बदल दें। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं, तो बाल पतले और बेजान नजर आने लगेंगे। कोशिश करें कि हफ्ते में से दो बार तेल लगाएं।

hair fall tips

गीले बालों में न बनाएं हेयरस्टाइल

गीले बाल कमजोर होते हैं, क्योंकि पानी के संपर्क में आने से बालों की बाहरी परत यानी क्यूटिकल्स खुल जाती है। इस स्थिति में हेयरस्टाइल बनाने, चोटी गूंथने या रबर बैंड लगाने से बालों की जड़ों पर खिंचाव पड़ता है। इसके अलावा, गीले बालों को बांधने से स्कैल्प में नमी बंद हो जाती है, जो डैंड्रफ, फंगल इन्फेक्शन, खुजली और सिर की बदबू का कारण बनती है।

इसे भी पढ़ें- लंबे और घने बालों के लिए ट्राई करें Italian Hair Wash, जानें इस ब्यूटी रूटीन के फायदे

नोट- ऑफिस की वजह या सुबह समय कम होने के कारण कई बार मैं पूरे-पूरे हफ्ते नहीं धोती थी, जिसके कारण मेरे बालों में खुजली, रूसी और दानों की समस्या हो गई थी। परेशानी जब ज्यादा होने लगी तो मैं अपनी आदतों में सुधार किया और हफ्ते में एक बार ऑयलिंग करना दो-तीन बार हेयरवॉश करना शुरू किया। इसके बाद मुझे आराम मिला।

जिस प्रकार हमें पूरे शरीर को रोजाना साफ करते और देखभाल करते हैं। उसी प्रकार बालों को नियमित देखरेख की जरूरत होती है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।