Hair Care Tips: बालों को मजबूती देने के लिए करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल, ऐसे बनाएं हेयर मास्क

घर में लंबे समय से इस्तेमाल होने वाली मुल्तानी मिट्टी चेहरे के लिए अच्छी होती है। इससे गर्मी में चेहरे पर होने वाली लालिमा और दाने दूर होते हैं। वहीं कुछ लोग बालों को मजबूत करने के लिए इसका इस्तेमाल हेयर पैक की तरह करते हैं। इससे स्कैल्प में ठंडक पहुंचती है साथ ही तेल सोखने में भी यह काम आता है। आप भी इसकी इस्तेमाल बालों के लिए कर सकती हैं। चलिए बताते हैं इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।
मुल्तानी मिट्टी का बनाएं हेयर मास्क

- आप बालों को मजबूती देने के लिए इसका हेयर पैक बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर लेना है।
- अब इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाना है।
- फिर इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करके बालों में अप्लाई करना है।
- करीब 30 मिनट बालों में लगाने के बाद हेयर वॉश कर लेना है।
- इससे आपके बाल हाइड्रेटेड और मजबूत हो जाएंगे। साथ ही बालों में मौजूद एक्सट्रा ऑयल भी खत्म हो जाएगा।
मुल्तानी मिट्टी और नारियल का दूध

- नारियल के पानी और तेल की तरह दूध भी बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए इसका इस्तेमाल भी जरूर करना चाहिए।
- इसके लिए एक कटोरी में 2-3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर लें।
- अब इसमें आधा कप नारियल का दूध मिक्स करें।
- फिर इसे बालों के जड़ों पर लगाकर अच्छे से मसाज करें।
- जब ये सूख जाए तो बालों को शैंपू की मदद से साफ कर लें।
- इससे आपके बाल हेल्दी भी रहेंगे। साथ ही मजबूती भी बालों में बनी रहेगी।
इसे भी पढ़ें: बालों को स्ट्रेट करने में मदद कर सकती है मुल्तानी मिट्टी, जानें कैसे
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आपके बाल ज्यादा ड्राई है तो मुल्तानी मिट्टी को न लगाएं। इससे बाल खराब हो सकते हैं।
- जुकाम-खांसी के समय बालों में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कम करें।
- अगर आप किसी सिट्रिक इंग्रीडिएंट्स को मिलाकर बालों लगा रही हैं तो ऐसा न करें। बाल सफेद हो सकते हैं।
- मुल्तानी मिट्टी लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, और एक्सपर्ट की सलाह पर इसका इस्तेमाल करें।
- इन बातों का ध्यान रखेंगी तो घर पर ही हेयर मास्क भी तैयार कर लेंगी और केमिकल प्रोडक्ट के इस्तेमाल से भी बच जाएंगी।
नोट: किसी भी चीज को बालों में लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें: बालों के लिए वरदान है मुल्तानी मिट्टी, जानें कैसे करें इस्तेमाल
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।