Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:41 PM IST

कम खर्च में चेहरे को चमका सकता है ये DIY Face Pack, घर में मौजूद 4 चीजों से हो जाएगा तैयार

घर पर बेसन का फेस पैक कैसे बनाएं: अगर आप चेहरे को चमकाना चाहती हैं, कम बजट में और बिना केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं, तो आपको अपनी रसोई का रूख करना चाहिए। बेसन, हल्दी और कुछ अन्य चीजों से बनने वाला यह DIY Face Pack चेहरे पर निखार लाने में मदद कर सकता है।
Updated:- 2026-04-24, 20:39 IST
 homemade besan face pack

आपके खूबसूरत दिखने के ख्वाब को हकीकत बनाना अगर किफायती हो और पूरी तरह से नेचुरल हो, तो कितना अच्छा होगा न! अगर आप भी खूबसूरत दिखना चाहती हैं, लेकिन ये सोचकर परेशान हैं कि बिना केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के और बिना ज्यादा खर्च के ऐसा कैसे हो सकता है, तो हम आपके लिए एक आसान रास्ता लेकर आए हैं। रसोई में मौजूद कुछ चीजों की मदद से तैयार होने वाला ये DIY Face Pack महंगी क्रीम्स और पार्लर ट्रीटमेंट से भी ज्यादा बेहतर रिजल्ट दे सकता है। इसके आमतौर पर कोई साइड-इफेक्ट्स भी नहीं होते हैं। हालांकि, फिर भी पैच टेस्ट बहुत जरूरी है। चलिए इसे बनाने के तरीके और इसके फायदे का बारे में जानते हैं।

कम खर्च में घर पर बनाएं बेसन फेस पैक

diy face pack using besan for glowing skin

  • बेसन फेस पैक चेहरे पर निखार लाता है। इससे स्किन को नेचुरली ग्लो मिलता है और स्किन साफ, मुलायम और चमकदार बनती है।
  • बेसन हमारी स्किन के लिए एक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। इस फेस पैक से टैनिंग कम होती है। असल में यह गंदगी, डेड स्किन सेल्स और ऑयल को कम करता है। इससे एक्ने भी कम होते हैं।
  • अगर आप इस फेस पैक का नियमित इस्तेमाल करेंगी, तो चेहरे के दाग-धब्बे भी कम हो सकते हैं। बेसन का नियमित इस्तेमाल स्किन को फ्रेश और हेल्दी बनाता है। इससे पिंपल्स और ऑयल कंट्रोल में मदद मिलती है और चेहरे पर निखार आता है। यह फेस पैक झाइयों को कम करने में भी मदद करता है।

बेसन का DIY फेस पैक कैसे तैयार करें?

diy face pack using besan

सामग्री

  • 2 चम्मच बेसन
  • 1 चम्मच दही
  • 1 चुटकी हल्दी
  • 1 चम्मच शहद

विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में बेसन लें।
  • इसमें दही मिलाएं।
  • अब इसमें हल्दी और शहद डालकर मिक्स करें।
  • इसका एक पेस्ट बनाएं।
  • इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • इसे 15-20 मिनट तक सूखने दें।
  • इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए गुनगुने पानी से धो लें।

यह भी पढ़ें- महंगे साबुन से नहीं, 10 रुपये की इस चीज से रोज धोएं चेहरा; आएगा गजब का निखार

इन बातों का रखें ध्यान

  • हल्दी की मात्रा कम लें।
  • हफ्ते में 2 बार से ज्यादा इस्तेमाल न करें।
  • फेस पैक लगाने से पहले चेहरे को साफ कर लें।

 

 

यह भी पढ़ें- Dadi Maa का यह उबटन लगाएं, गर्मियों में चेहरा पर आएगा गजब का निखार

 

इस फेस पैक के रेगुलर इस्‍तेमाल से चेहरे पर निखार आ सकता है। हालांकि, यह फेस पैक चीजों से बना है और इसके कोई साइड इफेक्‍ट्स नहीं हैं, लेकिन इसे इस्‍तेमाल करने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें। ऐसा इसलिए हर किसी की त्‍वचा नेचुरल चीजों के प्रति अलग तरह से प्रतिक्रिया करती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।