Mothers Day 2026: मां के लिए बेस्ट हैं ये Self-Care Ideas, ऐसे रखें उनकी खूबसूरती का ख्याल

Self Care Ideas For Moms: हर साल मई के दूसरे रव‍िवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस बार Mothers Day 2026, 10 मई को मनाया जा रहा है। ऐसे में हम आपको कुछ Self Care Ideas बता रहे हैं ज‍िन्‍हें आप अपनी मां को अपनाने के ल‍िए कह‍ सकती हैं। इससे उनकी खूबसूरती भी बरकरार रहेगी।
Updated:- 2026-05-07, 10:31 IST
Self Care Ideas For Moms

मां... एक शब्द नहीं, एहसास है। मां के बिना घर मानो घर ही नहीं लगता है। मां है तो सब कुछ है। मां का प्यार सबसे पवित्र होता है। एक मां ही है जो हमारे पूरे परिवार का ध्यान रखती है, लेकिन वो अपनी देखभाल अक्सर नजरअंदाज कर देती है। दरअसल, घर और काम के बीच वो अपने लिए समय ही नहीं निकाल पाती हैं। ऐसे में मदर्स डे (Mothers Day 2026) एक अच्छा मौका होता है जब आप उन्हें खुद को समय देने और केयर करने के लिए मोटिवेट कर सकती हैं।

दरअसल, सेल्फ केयर सबसे जरूरी है। जब मां हेल्दी रहेंगी तो पूरा परिवार खुश रहेगा। जब वो खुद पर ध्यान देंगी तो उनकी खूबसूरती भी बरकरार रहेगी। ब्यूटी और हेयर एक्सपर्ट अमरीश कौर आपकी मॉम के लिए ऐसे Self-Care Ideas बता रही हैं, जिनकी मदद से मां खुद को खूबसूरत बना सकती हैं। आइए जानते हैं-

self care ideas for moms (1)

स्किन केयर रूटीन अपनाने के लिए कहें

उम्र बढ़ने के साथ स्किन को भी एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। मां को रोज फेस वॉश का यूज करने, मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन लगाने की आदत डालने के लिए कहें। इससे उनकी स्किन हाइड्रेट रहेगी। ड्राइनेस और थकान भी कम नजर आएगी।

यह भी पढ़ें- Mothers Day 2026 पर मां को मंद‍िर या पार्लर नहीं, इन जगहों की कराएं सैर; अभी से कर लें बुक‍िंग

हेयर केयर पर ध्यान दें

अक्सर बिजी शेड्यूल के कारण महिलाएं अपने बालों की केयर नहीं कर पाती हैं। ऐसे में आप उन्हें मोटिवेट करें कि हफ्ते में दो से तीन बार बालों में चंपी जरूर करें। इससे उनके बाल मजबूत बनेंगे और उनमें चमक भी बनी रहेगी। साथ ही स्कैल्प भी हेल्दी रहेंगे।

यह भी पढ़ें- Silver Necklace Ke Designs: सिल्वर नेकलेस के ये खूबसूरत डिजाइंस मदर्स डे के लिए हैं बेस्ट गिफ्ट, देखें ऑप्शंस

self care ideas for moms (2)

हेल्दी डाइट लें

खूबसूरती बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हेल्दी डाइट लें। मां के खाने में फल, हरी सब्जियां और प्रोटीन वाली चीजें जरूर शामिल करें। इससे स्किन में नेचुरल ग्लो जरूर नजर आएगा। इसके अलावा दिनभर में पर्याप्त पानी पीने की आदत डालें। इससे बॉडी के साथ-साथ आपके चेहरे की त्वचा भी हाइड्रेट रहेगी।

यह भी पढ़ें- Mother's Day 2026 Gifts: मां को ग‍िफ्ट करें ये Kanjivaram Saree, देखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

कुछ जरूरी बातें ध्यान रखें

  • कोई भी नया ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें
  • बहुत ज्यादा घरेलू नुस्खों का एक साथ इस्तेमाल न करें
  • अगर त्वचा या बालों से जुड़ी कोई समस्या हो, तो डॉक्टर की सलाह लें

यह भी पढ़ें- Payal Designs for Mother's Day: इस मदर्स डे मम्मी के पैरों की बढ़ाएं शान, उपहार में दें उन्हें ये घुंघरू वाली पायल; देखें डिजाइंस

मदर्स डे सिर्फ गिफ्ट देने का दिन नहीं, बल्कि मां की खूबसूरती और खुशियों का ख्याल रखने का भी मौका होता है। छोटी-छोटी सेल्फ-केयर वाली आदतें उनकी खूबसूरती को बरकरार रखेगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।