मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन में इस तरह करें 'कोकोनट वॉटर' को शामिल

गर्मियां शुरू हो गई हैं और इसी के साथ त्वचा भी तेज धूप, गर्म हवा और पसीने से प्रभावित होना शुरू हो गई है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप सुबह-शाम अपनी त्वचा की उचित देखभाल करें और उसे साफ-सुथरा रखें। इसके लिए आप अपने मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन में कोकोनट वॉटर को शामिल कर सकती हैं।
कोकोनट वॉटर गर्मियों के मौसम में त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और किसी भी प्रकार के संक्रमण से त्वचा को बचाता है। आप कोकोनट वॉटर से चेहरे की क्लीनिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग करने के साथ ही इसे फेस पैक की तरह भी यूज कर सकती हैं।
चलिए हम आपको बताते हैं कि कोकोनट वॉटर को आप अपने मॉर्निंग स्किन केयर रूटनी में किस तरह से शामिल कर सकती हैं-
कोकोनट वॉटर फेस वॉश
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच शहद
- 1 छोटा चम्मच कोकोनट वॉटर
- 1 बड़ा चम्मच केमिकल फ्री फेस वॉश
विधि
- एक बाउल में फेस वॉश लें और उसमें शहद आौर कोकोनट वॉटर मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण से चेहरे को वॉश करें। चेहरे को वॉश करते वक्त आप सर्कुलर मोशन में उंगलियों को घुमाएं।
- चेहरे को नॉर्मल वॉटर से वॉश कर लें और टॉवल से चेहरे को डैब करते हुए पोछ लें।
इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: 2 रुपए के नींबू से घर पर करें पार्लर जैसा फेशियल
कोकोनट वॉटर फेस टोनर
सामग्री
- 3 बड़े चम्मच कोकोनट वॉटर
- 1 बड़ा चम्मच ग्रीन टी वॉटर
- 2 बड़े चम्मच गुलाब जल
- 1 स्प्रे बॉटल
विधि
- सबसे पहले एक पैन में पानी डालें और उसे उबाल लें।
- अब इस पानी में ग्रीन टी बैग डालें और 2 मिनट तक पड़े रहने दें।
- अब टी बैग को रिमूव करें और पानी को ठंडा होने दें।
- जब ग्रीन टी का पानी ठंडा हो जाए तो उसमें गुलाब जल और नारियल का पानी डालें।
- इस मिश्रण को एक स्प्रे बॉटल में भर लें और फिर सुबह फेस क्लीनिंग के बाद इसी मिश्रण से फेस टोनिंग करें।
कोकोनट वॉटर फेस मास्क
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच खीरे का रस
- 1 बड़ा चम्मच कोकोनट वॉटर
- 1 छोटा चम्मच एलोवेरा
- 1 बड़ा चम्मच चंदन पाउडर
विधि
- एक बाउल में चंदन पाउडर लें और उसमें एलोवेरा जैल मिला लें।
- अब इस मिश्रण में खीरे का रस और कोकोनट वॉटर डालें।
- अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें और चेहरे पर लगा लें।
- 20 मिनट बाद चेहरे को वॉश कर लें।
- इसके बाद स्किन पोर्स को क्लोज करने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।
गर्मियों के मौसम में त्वचा को तरोताजा रखने के लिए मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन में कोकोनट वॉटर को आप भी इस तरह से शामिल करके देखें। अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो पहले त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श कर लें।
इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips: 10 मिनट में घर पर करें चारकोल फेशियल, पाएं बेदाग निखरी हुई त्वचा
अगर यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसके साथ ही और भी ब्यूटी हैक्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।