Fri Oct 9, 2026 | Updated 03:11 PM IST

सुबह या शाम? किस समय बर्फ के पानी में चेहरा डुबोने से मिलेगा ज्यादा ग्लो

बर्फ फेशियल या आइस वॉटर डिपिंग स्किन केयर का वायरल और पॉपुलर तरीका है, जिसके सुबह और शाम दोनों समय के अपने अलग फायदे हैं। नीचे लेख में दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से जानें इसमें से कौन सा समय बेस्ट है?
Updated:- 2026-10-09, 13:58 IST
Ice water facial for glowing skin

स्किन की देखभाल के लिए इन दिनों आइस फेशियल या आइस वॉटर डिपिंग का ट्रेंड काफी पॉपुलर हो रहा है। सुबह उठकर सुस्ती भगाने के लिए या रात को सोने से पहले थकान मिटाने के लिए लोग अपने चेहरे को बर्फ के पानी में डुबोते हैं। ऐसे में लोगों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि आखिर किस समय यह रूटीन आजमाने से त्वचा पर सबसे ज्यादा नेचुरल ग्लो और चमक आएगी? हालांकि, सुबह या शाम दोनों समय के अपने अलग फायदे और कारण हैं, जिन्हें समझकर आप अपने हिसाब से सही चुनाव कर सकती हैं। नीचे लेख में दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से जानें बर्फ के पानी में चेहरा डुबोने किस समय ज्यादा फायदेमंद होता है।

बर्फ के पानी में चेहरा डुबोना किस समय बेहतर है?

हम सभी जब भी चेहरे की देखभाल के लिए कोई स्कीन केयर रूटीन अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, तो इसके बारे में जानना चाहती हैं कि वह किस समय सबसे ज्यादा असरदार होगा,तो बता दें कि शाम का समय सबसे बेहतर है। हालांकि दोनों समय के अपने-अपने फायदे हैं। नीचे जानें-

इसे भी पढ़ें- बदलते मौसम के साथ बढ़ने लगा है वायु प्रदूषण, ड्राई स्‍क‍िन से बचने के लिए करें ये 5 काम

सुबह के समय आइस फेशियल करने से स्किन को क्या फायदा होता है?

सुबह उठकर चेहरे पर खासकर आंखों के नीचे सूजन या पफीनेस दिखना एक आम समस्या है। रातभर नींद के दौरान लिम्फैटिक ड्रेनेज धीमा हो जाता है, जिससे फ्लूइड जमा हो जाता है। सुबह के समय चेहरे पर बर्फ का पानी लगाने से ब्लड सर्कुलेशन एकदम से तेज हो जाता है, जिससे स्किन टाइट होती है और पफीनेस छूमंतर हो जाती है। यह आपके दिन की एक परफेक्ट एनर्जेटिक शुरुआत है। यह पोर्स को सिकोड़ता है जिससे दिनभर मेकअप बेस एकदम स्मूथ बैठता है और स्किन पर पूरे दिन एक नेचुरल पिंक ग्लो बना रहता है।

image - 2026-10-09T131207.027

Image Credit-magnific

शाम का आइस फेशियल करने से स्किन को क्या फायदा होता है?

दूसरी ओर, शाम या रात का समय आपकी त्वचा के लिए हीलिंग का वक्त होता है। पूरे दिन धूल, मिट्टी, धूप, प्रदूषण और तनाव झेलने के बाद आपकी स्किन डल और बेजान हो जाती है। ऑफिस या कॉलेज से लौटने के बाद जब आप चेहरा आइस वॉटर में डुबोते हैं, तो यह एक बेहतरीन डीप-क्लीनिंग और डी-स्ट्रेसर का काम करता है।

Benefits-of-Ice-Water-Facial-in-Hindi-2

Image Credit-magnific

यह दिनभर के प्रदूषण और पसीने के कारण खुले हुए पोर्स को बंद करता है और स्किन की सूजन शांत करता है। इसके अलावा, रात में स्किन केयर प्रोडक्ट्स (जैसे सीरम या नाइट क्रीम) लगाने से पहले अगर आप यह तरीका अपनाती हैं, तो प्रोडक्ट्स त्वचा में गहराई तक समाते हैं और बेहतर असर दिखाते हैं।

आइस वॉटर डीपिंग के दौरान काम करता है सर्कैडियन स्किन साइकल

इस पूरे प्रोसेस के दौरान आपकी स्किन सर्कैडियन क्लॉक से जुड़ती है। सुबह हमारी स्किन धूप और प्रदूषण से लड़ने के लिए डिफेंस मोड में होती है, जबकि रात को यह रिपेयरिंग मोड में जाती है। अगर आपकी स्किन ऑयली और थिक है, तो सुबह का आइस फेशियल आपके लिए बेस्ट है क्योंकि यह एक्सट्रा ऑयल और पफीनेस को कंट्रोल करता है। वहीं अगर आपकी स्किन सेंसिटिव या टायर्ड है, तो शाम का समय बेहतर है क्योंकि यह दिनभर की जलन और सन-डैमेज को शांत करता है।

इसे भी पढ़ें- बदलते मौसम में फटने लगे हैं होंठ और एड़ियां? ठंड से पहले ही करना शुरू कर दें ये काम

रेनू महेश्ववरी के अनुसार, शाम का समय बेस्ट है। मगर आप इन दोनों समय में अपने फायदे के अनुसार इसे चुन सकती हैं, जिसके बारे में हमने लेख में बताया है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-ai (main image)

FAQ
क्या रोज बर्फ के पानी में चेहरा डुबोना सुरक्षित है?
जी हां, लेकिन इसे दिन में केवल एक बार और लगातार 10-15 सेकंड से ज्यादा न करें।
क्या आइस फेशियल से ओपन पोर्स बंद होते हैं?
हां, बर्फ का ठंडा पानी बड़े और खुले रोमछिद्रों को टाइट करने में मदद करता है।
आइस फेशियल के तुरंत बाद क्या लगाना चाहिए?
फेशियल के तुरंत बाद चेहरे को सुखाकर अच्छा मॉइश्चराइजर या एलोवेरा जेल जरूर लगाएं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।