Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:52 AM IST

लंबे फेस्टिव सीजन के लिए बेस्ट हैं ये 5 स्मज-प्रूफ काजल पेंसिल, पूरा दिन बनी रहेगी बोल्ड आईज

त्योहारों के सीजन में आंखों का सुंदर दिखाना जरूरी है। ऐसे में यह लेख फेस्टिव सीजन के लिए 5 बेहतरीन स्मज-प्रूफ काजल पेंसिलों के बारे में बताता है।
Updated:- 2026-09-10, 13:31 IST
kajal smudge-proof

त्योहारों के सीजन में हर महिला चाहती है कि उसका मेकअप दिनभर तरोताजा और आकर्षक दिखे। फेस्टिव सीजन की भागदौड़, पूजा-पाठ और देर रात तक चलने वाले फंक्शंस के बीच आंखों के मेकअप को बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है। आम काजल अक्सर पसीने या नमी के कारण फैल जाता है और आंखों के नीचे काले घेरे बना देता है। ऐसे में एक बेहतरीन स्मज-प्रूफ और वाटरप्रूफ काजल पेंसिल आपके लुक को सुबह से रात तक परफेक्ट बनाए रख सकती है। अगर आप भी इस सीजन में अपनी आंखों को बोल्ड और खूबसूरत लुक देना चाहती हैं, तो बाजार में मौजूद ये 5 काजल पेंसिल आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं। जानते हैं, इनके बारे में...

लंबे समय तक टिकने वाले 5 बेहतरीन स्मज-प्रूफ काजल

अगर आप स्मज-प्रूफ काजल क तलाश में है तो यहां आपको अच्छे ऑप्शंस दिए जा रहे हैं-

1. लक्मे 9 टू 5 आईकॉनिक काजल (Lakme Eyeconic Kajal, Deep Black)

महिलाओं के बीच लक्मे का यह काजल हमेशा से पसंदीदा रहा है। यह आंखों को तुरंत गहरा और बोल्ड लुक देने के लिए जाना जाता है।

  • यह काजल 24 घंटे तक बिना फैले आंखों पर टिका रहता है।
  • इसमें दोगुनी डार्क पिगमेंटेशन मिलती है, जो एक ही स्ट्रोक में गहरा काला रंग देती है।
  • वाटरप्रूफ और स्मज-प्रूफ फॉर्मूला होने के कारण यह पसीने या पानी से खराब नहीं होता।
  • 0.35 ग्राम की इस ट्विस्ट-अप पेंसिल को इस्तेमाल करना बेहद आसान है।

1 - 2026-09-10T124042.210

(photo credit: Amazon)

2. रेनी मिडनाइट कोल काजल पेंसिल (RENEE Midnight Kohl Kajal Pencil)

रेनी का यह काजल न केवल आंखों को गहरा काला रंग देता है, बल्कि स्किन को पोषण भी प्रदान करता है।

  • यह काजल 24 घंटे का लॉन्ग-स्टे देने का दावा करता है।
  • इसमें विटामिन ई, ऑलिव ऑयल और कैस्टर ऑयल जैसे प्राकृतिक तत्व शामिल हैं, जो आंखों को सुरक्षित रखते हैं।
  • एक ही स्वाइप में गहरा मैट फिनिश लुक मिलता है।
  • 1.5 ग्राम की इस पेंसिल के साथ एक शार्पनर भी आता है, जिससे आप हर बार शार्प और सटीक लाइन खींच सकती हैं।

3 - 2026-09-10T124032.553

(photo Credit: Flipkart)

3. मार्स वोन्ट स्मज वोन्ट बज मैट काजल (MARS Smooth Glide Matte Kajal - 03 Velour Black)

बजट में प्रीमियम क्वालिटी चाहने वालों के लिए मार्स का यह काजल एक शानदार ऑप्शन है।

  • यह काजल पूरी तरह से स्मज-प्रूफ और वाटरप्रूफ फॉर्मूला के साथ आता है।
  • लगाने में बेहद स्मूथ है और आंखों की पलकों पर आसानी से ग्लाइड होता है।
  • यह 1.4 ग्राम की क्वांटिटी में आता है और इसका 'वेलॉर ब्लैक' शेड आंखों को इंटेंस मैट लुक देता है।

2 - 2026-09-10T124038.932

(photo Credit: Amazon)

4. शुगर कॉस्मेटिक्स कोल ऑफ ऑनर इंटेंस काजल (SUGAR Cosmetics Kohl)

शुगर कॉस्मेटिक्स का यह काजल उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जिन्हें बहुत ही गहरा और इंटेंस लुक पसंद है।

  • यह काजल 12 घंटे तक लगातार बना रहता है और पूरी तरह वाटरप्रूफ व स्मज-प्रूफ है।
  • यह ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट टेस्टेड (नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित) है, जिससे यह संवेदनशील आंखों के लिए सुरक्षित है।
  • इसका '01 ब्लैक आउट' शेड एक ही स्ट्रोक में अत्यधिक गहरा और रिच पिगमेंट प्रदान करता है।

5 (12)

(photo credit: amazon)

5. नायका मैजिक स्मज-प्रूफ काजल आईलाइनर पेंसिल (Nykaa Kajal Eyeliner Pencil)

नायका का यह बेस्टसेलर काजल इस्तेमाल के लिए काफी लोकप्रिय है।

  • यह आंखों पर 24 घंटे तक बिना फैले बना रहता है।
  • इसे आप काजल और आईलाइनर दोनों की तरह आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इसका डार्क ब्लैक पिगमेंट आंखों को तुरंत बड़ा और आकर्षक दिखाता है।

4 (17)

(Photo Credit: Nayka)

बेस्ट काजल पेंसिल की टेबल (Comparison Table)

अगर आप अपने लिए बेस्ट काजल की तलाश में हैं तो यहां दी गई टेबल से लें आइडिया...

ब्रांड और प्रोडक्ट का नाम लॉन्ग स्टे मात्रा 
लक्मे 9 टू 5 आईकॉनिक काजल 24 घंटे 0.35 ग्राम
रेनी मिडनाइट कोल काजल 24 घंटे 1.5 ग्राम
मार्स वोन्ट स्मज काजल 24 घंटे 1.4 ग्राम
नायका मैजिक स्मज-प्रूफ काजल 24 घंटे स्टैंडर्ड साइज
शुगर कॉस्मेटिक्स कोल ऑफ ऑनर 12 घंटे स्टैंडर्ड साइज

निष्कर्ष

त्योहारों के दौरान अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए सही काजल का चुनाव बेहद जरूरी है। ऊपर बताए गए सभी 5 काजल पेंसिल अपने स्मज-प्रूफ, वाटरप्रूफ और लंबे समय तक टिकने वाले गुणों के कारण फेस्टिव सीजन के लिए एकदम परफेक्ट हैं।

यह भी पढ़ें- देखें एक ब्लैक काजल पेंसिल से हो सकते हैं कितने तरह के मेकअप लुक्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।