Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:42 PM IST

Hair Wash Mistakes: क्या आप भी बाल धोते समय करती हैं ये 4 गलतियां? बढ़ सकता है हेयर फॉल

कई बार हमारी छोटी-छोटी आदतें हेयर फॉल का कारण बन जाती हैं। इनमें सबसे आम गलती है बालों को गलत तरीके से धोना। आइए जानें शैंपू करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जिससे बाल हेल्दी रहें और हेयर फॉल भी न हो।
Updated:- 2026-04-23, 10:19 IST
image

क्या आप भी बालों के डैमेज होने से परेशान हैं? क्या आपके हेयर केयर रूटीन के बाद भी बालों का झड़ना कम नहीं हो रहा है? अगर हां, तो इसका कारण आपके गलत तरीके से बाल धोने की आदत भी हो सकती है। बालों को धोना एक बेहद सामान्य प्रक्रिया माना जाता है और आमतौर पर हम सप्ताह में दो से तीन बार बालों में शैंपू करते हैं। कई बार हम बालों को धोते समय कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जिससे बाल डैमेज होने लगते हैं और इसका सही कारण भी नहीं पता चल पाता है। हालांकि, यह सच है कि गलत तरीके से बाल धोना कई बार हेयर फॉल, ड्राइनेस और बालों को डैमेज , ड्राइनेस और बालों को डैमेज करने का सबसे बड़ा कारण बन सकता है। यही नहीं हम बार-बार वही गलतियां दोहराते रहते हैं जिससे बालों की ग्रोथ तक रुक जाती है। अगर आप भी बिना वजह बालों के झड़ने से परेशान हैं, तो हो सकता है वजह आपकी हेयर वॉशिंग रूटीन ही हो। आइए जानें बालों को धोने के तरीके से जुड़ी कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में।

बाल धोने से पहले ऑयलिंग न करना

hair wash mistakes

अक्सर देखा जाता है कि लोग बालों में ऑयलिंग के बिना ही शैंपू कर लेते हैं और बार-बार ऐसे ही शैंपू करने की वजह से बाल डैमेज होकर टूटने लगते हैं और स्कैल्प की नमी भी कम होने लगती है जिससे स्कैल्प भी ड्राई होने लगती है और डैंड्रफ की समस्या होने लगती है। ऐसा माना जाता है कि बार-बार शैंपू करने से बालों का नेचुरल ऑयल भी कम होने लगता है, इसलिए आप जब भी शैंपू करें कम से कम उससे एक घंटे पहले बालों में ऑयल जरूर लगाएं। हालांकि, आपको इस बात का भी ध्यान रखने की जरूरत है कि बालों में बहुत ज्यादा ऑयल न लगाएं।

बालों को पूरी तरह गीला किए बिना शैंपू करना

common mistakes to avoid

कई बार जल्दबाजी में हम बालों को ठीक से पानी से धोए बिना ही शैंपू कर लेते हैं। ऐसा करने से शैंपू ठीक से बालों में मिक्स नहीं होता है और स्कैल्प को साफ नहीं कर पाता है। यही नहीं इससे बाल उलझ जाते हैं जिससे हेयर फॉल बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। यही नहीं, इससे शैंपू भी ज्यादा इस्तेमाल होता है और ये बालों को ड्राई कर सकता है। आप जब भी बालों में शैंपू करें, बालों को पहले कम-से-कम दो से तीन बार पानी डालकर अच्छी तरह से भिगोएं और फिर शैंपू लगाएं। शैंपू को सीधे स्कैल्प में लगाने के बजाय पानी में डायल्यूट करके लगाएं।

यह भी पढ़ें- ₹10 के रीठा से बाल होंगे सिल्की-शाइनी, महंगे शैंपू जाएंगी भूल

रोज बालों को शैंपू करना

shampoo and hair wash mistakes

आजकल धूल और पॉल्यूशन से बाल जल्दी गंदे हो जाते हैं और हम बालों को साफ रखने के लिए रोज शैंपू करते हैं। बालों को रोज शैंपू करने से बाल डैमेज होने लगते हैं और हेयर फॉल बढ़ जाता है। बालों को ज्यादा शैंपू करने से स्कैल्प की नमी कम होने लगती है और बाल ड्राई होने की वजह से ज्यादा टूटने लगते हैं। बाल शैंपू करते समय ध्यान रखें कि शैंपू सिर्फ स्कैल्प पर लगाएं बालों की लंबाई पर झाग अपने आप पहुंच जाएगा इसके बाद बालों को पानी से अच्छी तरह से धोएं। कम से कम एक दिन छोड़कर ही बालों में शैंपू करें।

यह भी पढ़ें- Hair Care: ब‍िना शैंपू के भी चमक जाएंगे गंदे और ऑयली बाल, बस करना हाेंगे ये काम

शैंपू के बाद कंडीशनिंग न करना

बालों को शैंपू करने के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। बिना कंडीशनिंग के बाल ज्यादा ड्राई हो जाते हैं और हेयर फॉल बढ़ने लगता है। अगर बालों में ज्यादा पानी रहेगा, तो कंडीशनर असर नहीं करेगा। बालों में कंडीशनर का इस्तेमाल भी सही तरीके से करना चाहिए। ध्यान रखें इसे केवल बालों की लेंथ में लगाना चाहिए, स्कैल्प में कंडीशनर लगाने से बाल ज्यादा ऑयली हो सकते हैं और हेयर फॉल बढ़ जाता है। आपको एक बात का और ध्यान रखने की जरूरत है कि कंडीशनर को बहुत अच्छी तरह से पानी से साफ करें, नहीं तो बाल डैमेज हो सकते हैं।

अगर आप भी बालों को धोते समय ऐसी कोई भी गलती करती हैं, तो तुरंत अपनी इन आदतों को बदलें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com, Freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।