Mehrab Mehndi Designs 2024: रमजान के मौके पर मेहराब मेहंदी के इन डिजाइंस पर टिक जाएंगी सबकी निगाहें, देखें तस्वीरें

Ramadan Mehndi Designs 2024: हर तीज-त्योहार के मौके पर हाथों और पैरों पर अलग-अलग प्रकार की मेहंदी डिजाइन को हम बनाना पसंद करते हैं। इसके लिए वैसे तो हम हथेली के आकार को ध्यान में रखते हैं, लेकिन मेहंदी के डिजाइन को बनाने के लिए आपको डिजाइन को भी पहले से ही चुनना जरूरी होता है।

(Mehndi Design Ramadan Mubarak) आजकल मेहराब डिजाइन की मेहंदी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। रमजान के पाक मौके पर आप हथेली पर कई डिजाइन की मेहराब हाथों पर बना सकती हैं। आइये देखते हैं मेहराब मेहंदी की कुछ आसान डिजाइंस और जानेंगे इन डिजाइंस को बनाने का आसान तरीका- (Full Hand Mehndi Designs)
जालीदार मेहराब मेहंदी डिजाइन (Jaal Mehndi Designs)

मेहराब में ज्यादातार जाल के डिजाइन को सबसे ज्यादा बनाया जाता है। इस जालीदार डिजाइन को आप हथेली के आधे हिस्से में ही बनाएं। बता दें कि मेहराब आर्किटेक्चर का एक अहम हिस्सा होता है। इसे ज्यादातर किले या मस्जिद में देखा और बनाया जाता है। देखने में यह काफी रॉयल नजर आता है। इस तरह के मेहंदी डिजाइन निर्माण अरेबिक स्टाइल की मेहंदी को बनाते समय किया जाता है। (Keri Mehndi Designs)
गोल टिक्की के साथ मेहराब मेहंदी डिजाइन (Gol Tikki Mehndi Designs)

वैसे तो गोल टिक्की में आपको कई मेहंदी के डिजाइन देखने को मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप मेहराब के साथ इस तरह से गोल टिक्की का डिजाइन हथेली पर बनाने का सोच रही हैं तो इस तरह से हाथों की उंगलियों पर डबल बॉर्डर बनाकर मेहराब के आकार में मेहंदी को लगा सकती हैं। उंगलियों के उपरी हिस्से पर आप बारीकी से पत्तियों के डिजाइन को भी बना सकती हैं। (Floral Mehndi Design)

उंगलियों के लिए मेहराब के साथ बनाया मेहंदी डिजाइन (Mehndi Designs For Fingers)
मेहराब डिजाइन देखने में काफी आकर्षक नजर आता है, लेकिन इसके साथ में आपको हाथों की उंगलियों के लिए भी बारीकी से बनाये हुए डिजाइन को चुनना जरूरी होता है। उंगलियों के लिए आप जाली, फूल-पत्ती, केरी जैसे अन्य डिजाइंस को बारीकी से बना सकती हैं। (Arabic Mehndi Design)

इसे भी पढ़ें: चौड़े हाथों के लिए केरी मेहंदी के ये नए और आसान डिजाइंस हैं बेहद खास
ब्रेसलेट की तरह बनाए मेहराब मेहंदी डिजाइन (Modern Mehndi Designs)
मॉडर्न डिजाइन में आप हथेली पर मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह से मेहराब के डिजाइन में ब्रेसलेट की तरह कलाई पर डिजाइन बना सकती हैं। ब्रेसलेट में आप बारीक चेक मेहंदी के पैटर्न को बना सकती हैं। इसके बॉर्डर के लिए आप लाइन डिजाइन या केवल बारीकी से मेहंदी लगा सकती हैं। (Bracelet Mehndi Designs)

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको मेहराब मेहंदी की ये डिजाइंस पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: pinterest/Oshin Nadaf, The Desi Shaadi Closet, glossnglitters, Mehndication By Hiba, stylishmehndidesign
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।