आंखें दिल का हाल बयां करती हैं। यह बात सच है। आंखों की खूबसूरती को बयां करने के लिए कई गाने भी बन चुके हैं। सभी की आंखों का साइज अलग-अलग होता है। ऐसे में आपको इसी अनुसार मेकअप भी करना चाहिए। मेकअप करते वक्त थोड़ी सी भी लापरवाही लुक्स को बिगाड़ देती है।
खासतौर जब आप आंखों पर मेकअप करने की सोच रहीं हों तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। क्या आपकी भी आंखें बड़ी हैं? बड़ी आंखों पर लाइनर, मस्कारा और आईशैडो लगाने का भी एक तरीका होता है। आपको पता होना चाहिए कि कौन से शेड आपकी आंखों को और सुंदर बनाएंगे । आज इस आर्टिकल में हम आपको बिग आईज के लिए मेकअप टिप्स बताएंगे।
यह बात हम सभी जानते हैं कि आईब्रो के कारण हमारी खूबसूरती प्रभावित होती है। इसलिए खासतौर पर जब आपकी आंखें बड़ी हैं तो आपको शेप पर ध्यान देना चाहिए। आइब्रो की शेप ज्यादा पतली और मोटी नहीं होनी चाहिए। इससे आपका आई मेकअप खराब लगेगा।
इसे भी पढ़ें: Eye Makeup Tips : ड्रूपी आईज है तो आई मेकअप करते समय इन टिप्स को फॉलो करें
बड़ी आंखों पर मेकअप करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। आईशैडो के कलर्स भी मायने रखते हैं। अगर आपकी बड़ी हैं तो लाइट शेड्स का इस्तेमाल न करें। बोल्ड आई मेकअप करें। बड़ी आंखों के लिए डार्क आई शैडो का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें : आंखें हैं सेंसिटिव तो मेकअप करते समय गलती से भी न भूलें ये चीजें
डार्क ब्राउन शेड चुनें। इसे चॉकलेट और ब्लैक कलर के साथ ब्लेंड करें, लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि दोनों शैडो का कितना इस्तेमाल करना है। ज्यादा ऊपर तक आई शैडो न लगाएं। ऐसा करने से आपकी आंखें पांडा जैसी लगेंगी।
बड़ी आंखों पर लंबी पलकें अच्छी लगती हैं, लेकिन अगर आपकी पलकें छोटी हैं तो निराश न हो। आप मस्कारा की मदद से लंबी लैशेज पा सकती हैं। एक आम गलती जो हम सभी करते हैं कि मस्कारा लगाने से पहले ब्रश को साफ नहीं करते हैं। कई बार ब्रश के कारण भी लैशेज बेहद बेकार नजर आती हैं। मस्कारा को ऊपर की ओर लगाएं। आपको आईलैश कर्लर खरीदना चाहिए। अपर और लोअर दोनों लैशेज पर मस्कारा लगाना चाहिए।
यह विडियो भी देखें
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।