Makeup Tips And Tricks: बार-बार फैल जाता है आंखों का Kajal,बहुत काम आएंगे यह मेकअप टिप्स

अपनी खूबसूरती को इनहैंस करने के लिए हर महिला थोड़ा बहुत तो मेकअप करती ही है। काजल मेकअप का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है, मगर कई बार महिलाएं इसे केवल इसलिए लगाने से कतराती हैं, क्योंकि यह फैल जाता है और आंखों के नीचे कालापान नजर आने लगता है। हालांकि, बाजार में आपको स्मजफ्री काजल मिल जाएंगे। इन्हें आंखों पर लगाने से यह लंबे समय तक टिके रहते हैं और फैलते भी नहीं हैं। इसके बावजूद कुछ महिलाओं की शिकायत होती है कि वो कितना भी महंगा और अच्छा काजल लगा लें, मगर उनकी आंखों में काजल टिकता ही नहीं है और फैल जाता है। इसलिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट रेनू महेश्वरी से बात की और पूछा कि क्या किया जाए कि आंखों से काजल न फैले।
वह कहती हैं, " काजल को ठीक तरह से लगाया जाए तो यह दिक्कत कभी नहीं आएगी। बहुत सारी महिलाएं काजल को ठीक से लगाना ही नहीं जाती हैं, इसलिए भी उन्हें इस दिक्कत का सामना करना पड़ता है।"
रेनू हमें काजल को ठीक लगाने के कुछ बेहतरीन टिप्स बता रही हैं, जिन्हें अपनाकर आपका काजल कभी भी नहीं फैलेगा-
काजल लगाने से पहले क्या करें?
काजल लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से वॉश करें और यदि आपको कोई मॉइश्चराजर या लोशन आदि चेहरे पर लगाना है, तो पहले ही लगा लें। इतना ही नहीं, बहुत सारे लोगों आंखों में बार-बार खीचड़ आने की दिक्कत होती है, इसलिए पहले आंखों की वॉटर लाइन को एक साफ कपड़े से पोछ लें और तब काजल एप्लाई करें।
सही काजल का चुनाव
बाजार में आपको वॉटर प्रूफ स्मज फ्री काजल मिल जाएंगे। इनमें आपको सस्ते और महंगे हर तरह के ब्रांडेड काजल मिलेंगे। मगर आपको काजल खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखना है कि वह वॉटर प्रूफ हों। यदि काजल वॉटर प्रूफ होगा तो वो कभी नहीं फैलेगा।
इसे जरूर पढ़ें- आपकी स्किन टोन पर कौन-सा काजल शेड करेगा कमाल? जानिए यहां

काजल कहां लगाएं?
बहुत सारी महिलाएं काजल को वॉटर लाइन पर लगा लेती हैं, जबकि इसे ऑउटर लाइन पर लगाना चाहिए। वॉटर लाइन पर लगाने से आंखों में पानी आ जाता है और फिर काजल फैलने लगता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि यदि काजल नया है और उसकी नोक आंखों में न चुभें, इससे भी आंखों से पानी आने का डर रहता है और काजल फैल जाता है।
काजल की लेयर
कई महिलाएं काजल की मोटी लेयर एक बार में ही आंखों पर लगा लेती हैं। यह काजल लगाने का गलत तरीका है क्योंकि इससे काजल के फैलने का डर रहता है। यदि आपको मोटा ही काजल लगाना है, तो पहले एक पतली लेयर लगाएं और फिर उसी के ऊपर दूसरी और तीसरी लेयर काजल की लगाएं। इससे काजल फैलेगा भी नहीं और मोटा काजल लगाने की आपकी इच्छा भी पूरी हो जाएगी।

आईशैडो से सेट करें
काजल यदि वॉटर प्रूफ नहीं है, तो आपको इसे आईशैडो से सेट कर लेना चाहिए। इससे यह फैलता नहीं है। इसके लिए फ्लैश ब्रश का इस्तेमाल करें। आईशैडो नहीं है तो आप फेस पाउडर से भी यह काम कर सकती हैं। ऐसा करने से चेहरे पर पसीना या आंखों में पानी आने से काजल फैलता नहीं है।
इसे जरूर पढ़ें- सिर्फ काजल की ट्रिक से छोटी आंखों को दिखा सकती हैं बड़ा, इन 3 तरीकों से करें अप्लाई
तो अब जब भी आप आंखों में काजल लगाएं, तो ऊपर बताई गई टिप्स को जरूर ध्यान में रखें। यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।