अक्सर मेकअप करने के लिए हम नए से नए प्रोडक्ट्स को खरीदते हैं और उनकी मदद से नए लुक को रीक्रिएट करना भी काफी पसंद करते हैं। इस बदलते ब्यूटी ट्रेंड में आजकल कोरियन मेकअप को काफी पसंद किया जाने लगा है और हम सभी भी कहीं न कहीं कई तकनीक कोरियन स्टाइल मेकअप की ही फॉलो करते हैं। अब कोरियन मेकअप करने के लिए जरूरी नहीं कि हम किन्हीं स्पेशल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ही करें बल्कि हम भारत में मिलने वाले ही मेकअप प्रोडक्ट्स की सहायता लेकर कोरियन टीले मेकअप कर सकते हैं।
वहीं कई बार सही जानकारी न होने के कारण हम सही तरीके से कोरियन स्टाइल मेकअप नहीं कर पाते हैं और अपना पूरा लुक बिगाड़ लेते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी टिप्स जिन्हें फॉलो कर आप आसानी से अपने चेहरे के हिसाब से कोरियन मेकअप प्रोडक्ट्स को चुन पाएंगी और इंडियन प्रोडक्ट्स और तकनीक की मदद से कोरियन मेकअप को कर पाएंगे। साथ ही बताएंगे इन मेकअप लुक्स से जुड़ी कुछ रोचक बातें।
ड्युई फाउंडेशन
कोरियन मेकअप में बेस को नेचुरल रखना पसंद किया जाता है। वहीं इसके लिए अक्सर ड्युई और लाइट बेस फाउंडेशन का इस्तेमाल किया जाता है ताकि त्वचा पर मेकअप की एक्स्ट्रा पार्ट न नजर आए और आपका चेहरा खूबसूरत नजर आए। इसके लिए आप अपनी स्किन के हिसाब से कोई भी फाउंडेशन का इस्तेमाल कर सकती हैं। चाहे तो केवल करेक्टर और कंसीलर से डार्क स्पॉट्स को छुपा सकती हैं और फाउंडेशन को स्किप कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :चाहती हैं कोरियन महिलाओं जैसी ग्लोइंग स्किन तो घर पर बनाएं ये K प्रोडक्ट्स
लिक्विड ब्लश
वहीं कोरियन स्टाइल मेकअप में अक्सर ब्लश के लिए पिंकिश और नेचुरल कलर का इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि इसके लिए वे क्रीम बेस वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना काफी पसंद करते हैं। वहीं आप चाहे तो गालों के लिए चीक टिंट का इस्तेमाल कर सकती हैं और हाथों की उंगलियों का ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से इसे ब्लेंड कर सकती हैं। साथ ही ब्लश का इस्तेमाल आप नाक और चिन पर भी करें।
नेचुरल शाइन के लिए
चेहरे पर नेचुरल शाइन लाने के लिए आप लिक्विड हाइलाइटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो मेकअप इल्यूमिनेटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आप चेहरे के हाई पॉइंट्स पर ब्यूटी ब्लेंडर की सहायता से लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :कोरियन जैसी ग्लास स्किन के लिए रोजाना रात में करें ये काम
लिप्स के लिए
लिप्स के लिए अक्सर लाइट कलर या नेचुरल कलर के रखना पसंद करते हैं और इसके लिए आ टिंटेड लिप बाम या ग्लॉस वाली कोई पिंक शेड की लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप अगर आपके लिप्स पहले से ही पिंक कलर के हैं तो आप केवल ग्लॉस का इस्तेमाल भी होंठों पर कर सकती हैं।
अगर आपको कोरियन स्टाइल मेकअप करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों