मौसम बदलने के साथ ही महिलाओं के कपड़ों से लेकर हेयरस्टाइल तक बदलने लगते हैं। गर्मी के मौसम में स्टाइलिश दिखना एक बहुत बड़ा काम होता है क्योंकि गर्मियों में धूप और पॉल्यूशन के कारण न केवल हमें कपड़ों के बारे में सोचना पड़ता है बल्कि बालों का भी अधिक ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में लंबे बालों से बहुत चिड़चिड़ापन होने लगता है।
समर में बालों को ओपन रखना बहुत मुसीबत का काम होता है इसलिए अक्सर महिलाएं अपने बालों को कटवा देती हैं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ ऐसी हेयर स्टाइल लेकर आए हैं जो न केवल आपको गर्मी से राहत दिलाएंगी बल्कि आपको यूनिक लुक भी देंगी। इन आसान हेयर स्टाइल्स को अपनाकर आप भी इस समर में दिखने वाली है कूल
हाई बन
जब बात गर्मी में हेयरस्टाइल की हो तो बन सबसे बेस्ट रहता है। इसे बनाना जितना आसान होता है यह दिखने में भी उतना ही अच्छा लगता है। तो इस बार आप रुबीना दिलाइक की तरह बन बनाएं जिसे आप पार्टी या ऑफिस कहीं भी बना सकती हैं।
बन बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप अपने बालों को सुलझा लें और मिड के थोड़े से बालों को लेकर बैक कॉम करें कॉमिंग के बाद उससे एक हल्का पफ तैयार करें।
- अब कान से 1 इंच छोड़कर 2 छोटी-छोटी ब्रेड बनाएं। ऐसा ही आपको दूसरी तरफ भी करना है।
- इसके बाद सारे बालों को इकट्ठा करते हुए एक हाई पोनीटेल बनानी है।
- अब बालों को ट्विस्ट करते हुए इसका एक जूड़ा तैयार करें। बॉबी पिंस की मदद से बन को पिनअप कर दें।
हाई लेयर्ड ब्रेड
गर्मी हो या सर्दी अक्सर हम लोगों को हाई लेयर्ड ब्रेड बनाते देखते हैं। इसे लोग कई तरह से बनाना पसंद करते हैं। साड़ी, जींस या वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी महिलाएं इस हेयर स्टाइल को बनाना पसंद करती हैं। इस समर में आप भी इस हाई लेयर्ड ब्रेड के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।
बनाने का तरीका
- सबसे पहले बालों को सुलझाते हुए आप एक हाई पोनीटेल बना लें।
- हाई पोनीटेल के दोनों सिरों से बालों की एक लेयर निकालकर रबड़ को कवर कर दें कवर करने के लिए आप हेयर पिन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अब आप अपनी पोनीटेल में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रबड़ लगा दें।
- आप चाहे तो इन लेयर्स को हल्के हाथों से ओपन भी कर सकती हैं जिससे यह देखने में और भी खूबसूरत लगता है।
मैसी लो बन
बहुत-सी महिलाओं को हाई बन बनाने के बाद सिर में दर्द की प्रॉब्लम होने लगती है। इसलिए वह पसंद होने के बाद भी बन नहीं बना पाती। इस समर उन महिलाओं के लिए लो बन सबसे बेस्ट रहेगा। इसे बनाना जितना आसान है यह दिखने में उतना ही कूल लगता है।
बनाने का तरीका
- सबसे पहले बालों को कॉम्ब करके सारे बालों को पीछे ले जाकर एक लो पोनीटेल बनाएं।
- बालों को मैसी बनाने के लिए आप हल्के हल्के हाथों से आगे के बालों को ढीला कर लें।
- पोनीटेल को ट्विस्ट करें और इससे लो बन बनाएं। बॉबी पिन की मदद से बन को पिनअप करें।
- अब अपने बालों में हेयर स्प्रे करें।
नोट -अगर आपके बाल कर्ल है तो लो बन आप पर बहुत ही अच्छा लगेगा। बस ध्यान रखें इसे बनाते समय कंघी का ज्यादा इस्तेमाल ना करें।
Recommended Video
इसे जरूर पढ़ें: पार्टी में दिखना है परफेक्ट, मिनटों में बनाएं यह हेयरस्टाइल
हाई पोनीटेल
यह हेयर स्टाइल महिलाओं को बहुत अच्छा लगता है, इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता। पार्टी या कोई अन्य फंक्शन हो, इस हेयर स्टाइल को कहीं भी बनाया जा सकता है। यह हमेशा ट्रेंड में रहता है।
बनाने का तरीका
- सबसे पहले अपने बालों को अच्छी तरह से सुलझा लें।
- अब स्ट्रेटनर की मदद से अपने बालों को स्ट्रेट कर लें।
- अपनी उंगलियों की मदद से सारे बालों को पीछे ले जाएं और एक हाई पोनीटेल बना लें।
- पोनीटेल के दोनों साइड से बालों की एक लेयर निकालकर रबड़ को कवर कर दें। इसके लिए बॉबी पिन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अब कानों के पास अपने बालों की एक हल्की लेयर निकाल लें।
नोट-आप हाई पोनीटेल को बिना स्ट्रेट किए भी यह हेयर स्टाइल बना सकती हैं लेकिन अगर आप अपने बालों को स्ट्रेट करती हैं तो वह दिखने में बहुत ही कूल लगता है।
इन सारे हेयर स्टाइल्स में से आपको सबसे आसान और अच्छा लगा हमें जरूर बताएं। इस लेख को लाइक और शेयर करें और ऐसे ही अन्य लेखों के लिए जुड़ें रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image credit- Instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।