Alta Designs For Married Women: त्योहारों पर हाथों को सजाना सुहागिन महिलाओं को काफी पसंद होता है। इसलिए ज्यादातर महिलाएं त्योहार के आने से पहले हाथों में मेहंदी लगाते हैं। लेकिन आजकल की वर्किंग महिलाओं को कई बार मेहंदी लगाने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप हाथों में आलता लगा सकती हैं। महाशिवरात्रि के दिन आलता लगाकर हाथों की सुंदरता बढ़ा सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के आलता लगा सकती हैं।
आप अपने हाथों में हाफ मून डिजाइन वाला आलता बना सकती हैं। इस तरह के आलता डिजाइंस बनने में भी आसानी होती है। इसे बनाने के लिए आप चाहें तो ब्रश या ढक्कन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आप हथेली या पीछे की तरफ बनाएं। इसके बाद इसकी अच्छे से आउटलाइन करके कलर करें। इस तरह के आलता डिजाइन को बनाने में आपको टाइम भी कम लगेगा। साथ ही, ये हाथों में बनने के बाद अच्छे नजर आएंगे। इसे आप कभी भी हाथों में डिजाइन कर सकती हैं। इसमें आपके सिर्फ 5 मिनट लगेंगे।
आप हाथों में लोट्स डिजाइन वाले आलता को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के आलता बनने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही, इसे आप आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आपको एक ब्रश लेना है। फिर हाथों की हथेली पर कमल के फूल का डिजाइन क्रिएट करना है। इसके बाद चारों तरफ एक गोला बनाना है। इसमें रंग भरना है। वहीं उंगलियों पर भी आलता रंग लगाना है। इस तरह के आलता से आपके हाथ अच्छे लगेंगे। साथ ही, आपको ज्यादा डिजाइन सर्च करने नहीं पड़ेंगे। इस तरह के आलता डिजाइन को क्रिएट करने में आपको 15 से 20 मिनट लग जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: मेहंदी से नहीं आलता की इन 5 डिजाइंस से पैरों की सुंदरता में लगाएं चार-चांद
आप हाथों में बनाने के लिए गोल टिक्की डिजाइन वाले आलता को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह से आप सिर्फ 5 मिनट में आलता लगा लेंगी। इसके लिए आपको हाथ पर गोल टिक्की का डिजाइन बनाना है। इसके बाद इसमें कलर करना है। उंगलियों पर भी अलग कलर करना है। इसके बाद डॉट से इस डिजाइन को कंप्लीट करना है। इस तरह के आलता से आपके हाथ अच्छे लगेंगे। महाशिवरात्रि पर आप इन आलता डिजाइन को क्रिएट करके अपने हाथों की सुंदरता हो बड़ा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Alta Designs: पैरों की सुंदरता में लग जाएंगे चार-चांद, लगाएं आलता की ये डिजाइंस
इस बार महाशिवरात्रि के मौके पर ट्राई करें ये आलता। इसे बनाने के बाद आपके हाथ अच्छे लगेंगे। साथ ही, आपको ज्यादा डिजाइन ऑप्शन ट्राई नहीं करना पड़ेगा। यही डिजाइन आसानी से बन जाएगा। जिसे क्रिएट करके आपके हाथ भी सुंदर लगेंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Instagram/ Aditi rao Hydari, Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।