Mascara Tips For Beginners: एक जगह इकट्ठा हो जाता है आंखों में लगा मस्कारा तो इन जानें इसे लगाने का सही तरीका

मेकअप करना हम सभी पसंद करते हैं और इसमें आई मेकअप का रोल बहुत अधिक होता है। बात अगर आई मेकअप की करें तो इसके लिए हम कई मेकअप वीडियो देखते हैं और तरह-तरह के लुक ट्राई करते हैं। आई मेकअप को पूरा करने के लिए हम मस्कारा लगाते हैं।
वहीं हम में से ज्यादातर मस्कारा लगाते समय यह शिकायत करते हैं कि आंखों में लगा मस्कारा एक जगह इकठ्ठा होने लगता है और इसी वजह से आई मेकअप का सारा लुक बिगड़ देता है। तो आइये जानते हैं आकिर किस तरह से लगाना चाहिए आंखों की पलकों पर मस्कारा ताकि आपको मिले परफेक्ट लुक।
किस तरह से लगाना चाहिए मस्कारा?
-1730829550302.jpg)
- मस्कारा लगाने के लिए सबसे पहले आप मस्कारा स्पूली को साफ कर लें।
- इसके बाद पहले आई लैशेज को कर्लर की मदद से सेट करें।
- सेट करने के बाद मस्कारा स्पूली को अंदर डीप करें और एक्स्ट्रा प्रोडक्ट को हटा लें।
- एक्स्ट्रा प्रोडक्ट को हटाने के लिए आप टिश्यू पेपर की मदद ले सकते हैं।
- अब हल्के हाथों के दबाव से धीरे-धीरे मस्कारा आईलैशेज पर लगा लें।
- इसी तरह उपर और नीचे दोनों तरफ की पलकों में मस्कारा लगा लें।
- इसके बाद भी अगर एक्स्ट्रा लग गया है तो आंखों के बीच में टिश्यू पेपर रखकर इन्हें थोड़ा सा बंद करें।
- ऐसा करने से आंखों की पलकों में लगा एक्स्ट्रा प्रोडक्ट आसानी से क्लीन हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें : ये टिप्स आपके आई मेकअप में डालेंगी नई जान
मस्कारा लगाते समय किन बातों का रखना चाहिए ख्याल?
- मस्कारा आंखों में लगाते समय आप ज्यादा जल्दबाजी बिल्कुल भी न करें।
- इसके अलावा आप हल्के प्रेशर से ही मस्कारा लगाएं।
- मस्कारा लगाने से पहले ब्रश को क्लीन करना बिल्कुल भी न भूलें।
मस्कारा से जुड़ी कुछ बातें

- मस्कारा को हर 6 महीने के बाद बदलें।
- ऐसा करने से हाइजीन बरकरार रहेगा और पलकों को नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा।
- मस्कारा में आप चाहें तो थोड़ा सा लैश ऑयल भी डाल सकती हैं।
- ऐसा करने से पलके भी मॉइस्चराइज रहेंगी और बाल ड्राई नहीं होंगे।
अगर आपको मेकअप की ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।