Long Hair: बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए महंगे सीरम का नहीं, नानी-दादी के इस आयुर्वेदिक तेल का करें इस्तेमाल

आजकल हर दूसरी महिला बालों के झड़ने से परेशान है। बालों के झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें तनाव, हेयर केयर सही न होना, न्यूट्रिशन की कमी और अनियमित जीवनशैली शामिल है। जब भी हेयरफॉल अधिक होता है या बालों की ग्रोथ रुक जाती है, तो सबसे पहले हम बाजार में मिलने वाले महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स को खरीदने की सोचते हैं। हमें लगता है कि इनके इस्तेमाल से बाल लंबे हो जाएंगे और हेयरफॉल कम हो जाएगा, लेकिन कई बार काफी पैसे खर्च करने के बाद भी हमारी परेशानी वहीं की नहीं रहती हैं। ऐसे में यह तेल आपकी मदद कर सकता है। पुराने समय में नानी-दादी बालों की देखभाल के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे अपनाती थीं। यह तेल भी उन्हीं में से एक है। चलिए आपको बताते हैं कि हेयरग्रोथ के लिए आप घर पर इस तेल को कैसे बना सकती हैं और इसके क्या फायदे हैं?
बालों की ग्रोथ के लिए घर पर बनाएं यह खास तेल
इस तेल को बनाना बहुत आसान है। सरसों के तेल में कुछ खास चीजों को मिलाकर आप आसानी से इस हेयरऑयल को बना सकती हैं। इस तेल को बनाने में करी पत्ता, आंवला, मेथी दाना, गुड़हल के फूल और कलौंजी का इस्तेमाल किया जाता है और ये सभी चीजें हेयर ग्रोथ व स्कैल्प हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं।
1. करी पत्ता
करी पत्ता बालों के लिए एक टॉनिक की तरह काम करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, बीटा-कैरोटीन, प्रोटीन और अमीनो एसिड होता है। यह हेयरफॉल को कम करता है और बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। आप सरसों के तेल में ताजे करी पत्ते डालकर पका सकती हैं।

2. आंवला
आंवले को बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसमें विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, आयरन, कैल्शियम और टैनिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है, हेयरफॉल को कम करता है और नए बालों के विकास में मदद करता है।
3. मेथी दाना
मेथी में मौजूद प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड बालों की जड़ों (हेयर फॉलिकल्स) को मजबूत बनाते हैं। इससे न केवल हेयरफॉल कम होता है, बल्कि स्कैल्प के इंफेक्शन भी दूर होते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है।
4. गुड़हल के फूल
गुड़हल का फूल बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं, जो बालों को लंबा और मजबूत बनाते हैं। इससे न केवल हेयरफॉल कम होता है, बल्कि हेयरग्रोथ भी बढ़ती है।

5. कलौंजी
कलौंजी में एंटीऑक्सीडेंट और फैटी एसिड पाए जाते हैं। यह डैंड्रफ और स्कैल्प इन्फेक्शन से राहत देती है, बालों का झड़ना कम करती है और नए बालों की ग्रोथ बढ़ाती है।
यह भी पढ़ें- सफेद बालों के लिए आजमाएं भृंगराज और नारियल तेल का कॉम्बिनेशन, ऐसे करें इस्तेमाल
घर पर कैसे बनाएं आयुर्वेदिक हेयर ग्रोथ ऑयल?
सामग्री
- सरसों का तेल- 1 कप
- करी पत्ता- 10 से 12
- सूखा आंवला- 2
- मेथी दाना- 1 चम्मच
- गुड़हल के फूल- 2
- कलौंजी- आधा चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक लोहे या स्टील की कड़ाही में सरसों का तेल डालें।
- अब इसमें मेथी दाना, कलौंजी और सूखा आंवला डालकर धीमी आंच पर गर्म करें।
- इसके बाद करी पत्ते और गुड़हल के फूल डालें। सभी चीजों को कुछ मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
- जब तेल अच्छी तरह तैयार हो जाए, तो गैस बंद कर दें।
- इसे पूरी तरह ठंडा होने दें और फिर छानकर साफ, सूखी कांच की बोतल में भर लें।
बालों में कैसे करें इस तेल का इस्तेमाल?
- इस तेल को इस्तेमाल करने से पहले थोड़ा सा हिस्सा त्वचा पर लगाकर पैच टेस्ट कर लें।
- अगर किसी तरह की जलन या खुजली नहीं होती है, तो इसे स्कैल्प पर लगाएं।
- उंगलियों की मदद से हल्के हाथों से 5-10 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद बालों को धो लें।
- आप इसे हफ्ते में 1-2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
नोट- घरेलू तेल से स्कैल्प और बालों को कंडीशनिंग मिल सकती है और बालों की ग्रोथ बढ़ सकती है, लेकिन किसी भी तेल से बाल कमर तक लंबे होने या तेजी से बढ़ने की गारंटी नहीं होती है। इस तेल में सभी प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया गया है, जिनके आमतौर पर कोई साइइ-इफेक्ट नहीं होते हैं, लेकिन अगर आपको किसी चीज से एलर्जी है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- करी पत्ता और मेथी से घर पर बनाएं Herbal Oil, भारती सिंह के नुस्खे से बढ़ सकते हैं बाल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।