Lipstick Shades: जब भी हम किसी आउटफिट को पहनने के बारे में सोचते हैं, तो उसके हिसाब से मेकअप लुक क्रिएट करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपका लुक अच्छा लगता है। लेकिन लिपस्टिक हम कोई भी लगा लेते हैं। लेकिन आपको ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपका लुक अजीब लगता है। हम आपको आउटफिट के कलर के हिसाब लिपस्टिक के बारे में बताएंगे। इससे आप अच्छी लगेंगी।
अगर आप ब्राउन कलर की साड़ी, सूट या वेस्टर्न आउटफिट वियर कर रही हैं तो इसके साथ आप चॉकलेट ब्राउन, टेराकोटा और न्यूड पीच कलर की लिपस्टिक लगा सकती हैं। इस कलर के साथ ये सारे शेड अच्छे लगते हैं। इसमें आप लिक्विड और मैट हर तरह की लिपस्टिक ले सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आप लिपस्टिक के साथ लिप लाइनर भी लाइट कलर का इस्तेमाल करें।
कई सारी महिलाएं व्हाइट कलर की साड़ी पहनना पसंद करती हैं। आप भी इसी शेड की साड़ी पहनना पसंद करती हैं तो इसके साथ आप क्लासिक रेड, सॉफ्ट पिंक और मॉव कलर की लिपस्टिक को लगा सकती हैं। यह साड़ी के कलर को अच्छा कॉन्ट्रास्ट करेंगी। साथ ही लिप्स भी सुंदर लगेंगे। इसमें आप मैट लिपस्टिक लेंगी तो यह कलर ज्यादा अच्छे लगेंगे।
पीच कलर आउटफिट के साथ आप चेरी, सॉफ्ट पिंक और न्यूड पीच कलर की लिपस्टिक को लगा सकती हैं। लिप्स पर इस कलर की लिपस्टिक अच्छी लगेगी। लेकिन इसमें आप ग्लॉसी या लिक्विड लिपस्टिक लेंगी तो लिप्स और अच्छे से हाइलाइट होंगे। साथ ही आपका मेकअप लुक भी अच्छा लगेगा। इस तरह की लिपस्टिक के साथ आप डार्क कलर के लिप लाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Best Lipstick Shades: गुलाबी रंग के कपड़ों के साथ खूब जचते हैं लिपस्टिक के ये शेड्स
यह विडियो भी देखें
अगर आपका ऑरेंज कलर के साथ कोरल, ब्रिक रेड, चेरी रेड और न्यूड पीच कलर की लिपस्टिक को लगा सकती हैं। इस तरह की लिपस्टिक आउटफिट के कलर के साथ अच्छी लगती हैं। इसमें आप मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहें तो इसकी जगह पर इसे ऑरेंज कलर के कॉन्ट्रास्ट के साथ भी इसे लगा सकती हैं।
इस बार आउटफिट के कलर से मैच करके लिपस्टिक शेड को लगाएं। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही सही कलर के बारे में आपको जानकारी भी रहेगी।
इसे भी पढ़ें: 5 लिप कलर जो करते हैं हर तरह के स्किन टोन को सूट
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।