herzindagi
image

Hariyali Teej पर पहनें ग्रीन या रेड आउटफिट के साथ इन Lipstick Shades को करें अप्लाई, पाएं कंप्लीट लुक

हरियाली तीज के मौके पर अगर आप भी रेड या ग्रीन कलर आउटफिट के साथ लगाने के लिए लिपस्टिक के शेड्स को सर्च कर रही हैं, तो ऐसे में आप कुछ अलग तरह के लिपस्टिक शेड्स के ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा।
Updated:- 2025-07-23, 18:03 IST

हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाएं अपने लिए अलग-अलग डिजाइन के कपड़े खरीदती हैं। जिस कलर के कपड़े होते हैं उसी के हिसाब से मेकअप करना भी पसंद करती हैं। इसमें सबसे ज्यादा खास होती है लिपस्टिक। ऐसा इसलिए क्योंकि लिपस्टिक को लगाने से आपका मेकअप लुक अच्छा लगता है। साथ ही, आपको फिर चेहरे पर किसी और चीज को लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। ऐसे में आप आर्टिकल में लिपस्टिक के शेड्स को ट्राई कर सकती हैं। जिसे लगाने के बाद आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे।

पिंक कलर लिपस्टिक शेड को करें ट्राई

आप ग्रीन औ रेड कलर के आउटफिट के साथ पिंक कलर के लिपस्टिक शेड को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के लिपस्टिक शेड लगने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही, इससे सिंपल और एलीगेंट लुक क्रिएट होता है। इसके लिए आप मैट और ग्लॉसी दोनों तरह की लिपस्टिक को सर्च कर सकती हैं। साथ ही, इसे लगाकर अपने होंठों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आप इस तरह के लिपस्टिक शेड में डार्क और लाइट कलर को भी चूज कर सकती हैं, जो आपके लुक को कॉम्पलिमेंट कर सके।

Pink lipstick

मैरून कलर लिपस्टिक शेड को करें ट्राई

सुंदर तभी नजर आएंगी। जब आप मैरून कलर लिपस्टिक शेड को लगाएं। इस तरह के लिपस्टिक शेड में चेहरे का रंग और भी खिला-खिला दिखाई देता है। इस तरह के डार्क कलर दोनों तरह के कलर वाले आउटफिट पर अच्छे लगते हैं। इस तरह के कलर वाली लिपस्टिक आप मैट में खरीदें। इससे लिप्स पर लगने के बाद ये लिपस्टिक शेड और भी अच्छा लगेगा।

maroon lipstick

इसे भी पढ़ें: Best Lipstick Shades: हर लड़की की मेकअप किट में जरूर होने चाहिए ये 5 लिपस्टिक शेड

यह विडियो भी देखें

वाइन कलर लिपस्टिक शेड को करें ट्राई

आप अपने ग्रीन और रेड कलर आउटफिट के साथ इस कलर की लिपस्टिक को भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की लिपस्टिक लगने के बाद अच्छी लगेगी। साथ ही, इससे लुक भी अच्छा लगेगा। इस तरह की लिपस्टिक को आप लाइट और डार्क दोनों तरह के शेड में खरीद सकती हैं। इसके बाद इसे लिप्स पर अप्लाई करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा।

Wine colour lpistick

इसे भी पढ़ें: बोल्ड आई मेकअप लुक के साथ लगाएं ये लिपस्टिक शेड्स

हरियाली तीज के मौके पर ट्राई करें ये लिपस्टिक शेड्स। इससे आपका मेकअप लुक अच्छा और कंप्लीट लगेगा। साथ ही, आप सुंदर नजर आएंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।