केवल 2 रुपए के नींबू से इस तरह दूर करें अंडरआर्म्स से आने वाली बदबू

गर्मियों के मौसम में अंडरआर्म्स से गंदी महक आना एक आम समस्या है। ऐसा पसीना आने के कारण तो होता ही है, साथ ही खान-पान की आदतों के कारण भी यह समस्या हो जाती है। वैसे तो बाजार में बहुत सारे परफ्यूम, सेंट और डियोड्रेंट आते हैं, जिनकी मदद से आप इस समस्या का समाधान कर सकते हैं।
मगर जब तक इन परफ्यूम, सेंट और डियोड्रेंट की सुगंध आती रहती है, अंडरआर्म्स की बदबू का अहसास नहीं होता है, मगर जैसे ही इनकी सुगंध का असर कम होता है, वैसे ही अंडरआर्म्स से दुर्गंध दोबारा आना शुरू हो जाती है।
यदि आपके साथ भी यह परेशानी है और इसकी वजह से आपको भी एंबेरेसमेंट होता है तो आज हम कुछ घरेलू नुस्खे और टिप्स बताएंगे, जो इस समस्या से आपको राहत दिला सकते हैं।
नींबू के फायदे-
- नींबू विटामिन-सी का बहुत अच्छा सोर्स होता है। यह त्वचा के रंग को निखारता है। अगर आपके अंडरआर्म्स में कालापन है तो नींबू लगाने से वह दूर हो जाएगा।
- नींबू एंटी-इंफ्लामेटरी भी होता है। यदि अंडरआर्म्स की वैक्सींग करते वक्त दाने उभर आए हैं तो नींबू का रस लगाने से वह कम हो जाते हैं।
- नींबू की सुगंध इतनी डॉमिनेटिंग होती है कि वह अन्य चीजों की महक को कम कर देती है।
इसे जरूर पढ़ें: अंडर आर्म्स के बालों से हो गई हैं परेशान, तो ये उपाय आएंगे काम
बेकिंग सोडा और नींबू का बॉडी वॉश यूज करें
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- 1/2 छोटा चम्मच नींबू का रस
- 1/2 छोटा चम्मच गुलाब जल
विधि
- सबसे पहले नींबू का रस निकाल लें।
- अब इस रस में गुलाब जल मिलाएं।
- इसके बाद इस मिश्रण में बेकिंग सोडा डालें।
- इस मिश्रण से अब अंडरआर्म्स को साफ करें।
- ऐसा नियमित रूप से करने पर अंडरआर्म्स की बदबू भी दूर होगी और कालापन भी कम होगा।
नींबू के पानी से नहांए
सामग्री
- 1 कप नींबू का रस
- 1 कप नींबू के छिलके
विधि
- नींबू का रस निकाल लें और उसके छिलको को उबाल लें।
- नींबू के छिलाकों इतना उबालें कि वह जैल की तरह सॉफ्ट हो जाए।
- अब नींबू के छिलके के जैल को साबुन की तरह अंडरआर्म्स पर लगाएं।
- नींबू के रस को नहाने के पानी में मिलाएं और उसी से नहाएं।
- ऐसा रोज करने पर आपके अंडरआर्म्स से बदबू आने वाली समस्या में राहत मिल जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें: अनइवन टोन से लेकर अंडर आर्म की स्मेल को दूर करते हैं यह तीन हैक्स, जानिए
कॉर्न स्टार्च और नींबू के रस का पैक लगाएं
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच कॉर्न स्टार्च
- 1/2 छोटा चम्मच नींबू का रस
विधि
- एक बाउल में कॉर्न स्टार्च और नींबू का रस लें।
- इसे अच्छे से मिक्स करें और 20-25 मिनट के लिए अपने अंडरआर्म्स में लगा लें।
- इसके बाद इसे पानी की मदद से साफ कर लें।
- ऐसा नियमित करने पर आपको अंडरआर्म्स से आने वाली गंदी महक की समस्या में राहत मिल जाएगी।
अंडरआर्म्स की दुर्गंध से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1. कभी भी पहने हुए कपड़ों को दोबारा न पहने। दरअसल जो कपड़े आप एक बार पहन चुकी होती हैं, उसमें पहले ही पसीना लग चुका होता है। अगर आप उन्हीं कपड़ों को दोबारा पहनती हैं तो आपके अंडरआर्म्स से खराब महक आने लग जाती है।
2. दिन में दो बार जरूर नहाएं। अगर आपके अंडरआर्म्स से बहुत अधिक दुर्गंध आती है तो सुबह और शाम दो वक्त जरूर नहाएं।
3. अंडरआर्म्स में अगर बाल होते हैं तो उनसे भी दुर्गंध आती है। इसलिए नियमित अंडरआर्म्स की वैक्सिंग जरूरी होती है।
4. अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रखें ताकि अच्छे से पसीना बाहर आ सके। जो लोग कम पानी का सेवन करते हैं, उनके अंडरआर्म्स से भी बदबू आती है।
5. दिनभर में 3-4 बार वेट वाइप्स से अपने अंडरआर्म्स को अच्छे से पोछें। ऐसा करने पर अंडरआर्म्स से कम दुर्गंध आएगी।
यह टिप्स आपको अच्छे लगे हों तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही और भी घरेलू टिप्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।