अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करेंगे ये 5 Kitchen Ingredients

चेहरे की त्वचा के साथ-साथ बहुत जरूरी है कि शरीर के उन हिस्सों की त्वचा की भी उचित देखभाल की जाए, जो कम एक्सपोज होते हैं। इन हिस्सों में अंडरआर्म्स की देखभाल भी आती हैं। अंडरआर्म्स की त्वचा पर यदि आप उचित ध्यान नहीं देती हैं तो यह काली पड़ जाती है। ऐसा होने से जब आप स्लीवलेस कपड़े पहनती हैं तो अंडरआर्म्स की काली त्वचा बहुत ही भद्दी नजर आती है।
अगर आपके अंडरआर्म्स की त्वचा किसी भी कारण से डार्क हो गई है तो आप उसे घरेलू नुस्खों की मदद से दोबारा लाइट कर सकती हैं। बेस्ट बात तो यह है कि आपकी रसोई में ही ऐसी कई चीजें उपलब्ध हैं, जो आपके अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर कर सकती हैं।
चलिए आज हम आपको बताते हैं कि किचन इंग्रीडियंट्स की मदद से आप डार्क अंडरआर्म्स को कैसे लाइट कर सकती हैं-

संतरे का छिलका
सेहत के लिए केवल संतरा ही नहीं बल्कि संतरे का छिलका भी बेहद फायदेमंद होता है। आप इसका इस्तेमाल त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी कर सकती हैं। खासतौर पर त्वचा में टैंनिंग या कालापन हो जाए तो उसे दूर करने के लिए संतरे के छिलके ( संतरे के छिलके के फायदे) का यूज किया जा सकता है। इसमें ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज के साथ-साथ एक्सफोलिएटिंग प्रॉपर्टीज भी होती हैं। अगर आपके अंडरआर्म्स की त्वचा काली है तो आप उसका रंग साफ करने के लिए संतरे के छिलके का इस तरह इस्तेमाल कर सकती हैं-
सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर
- 2 बड़े चम्मच दूध
- 1 छोटा चम्मच गुलाबजल
विधि
- एक बाउल में संतरे के छिलके का पाउडर, दूध और गुलाबजल डाल कर पेस्ट तैयार कर लें।
- अब इस पेस्ट से अंडरआर्म्स को हल्के हाथों से स्क्रब करें।
- 15-20 मिनट के लिए इस स्क्रब को अंडरआर्म्स पर लगा कर रखें।
- फिर आप इसे गरम पानी से वॉश कर सकती हैं।
- आप ऐसा हफ्ते में 2-3 बार जरूर करें।
इसे जरूर पढ़ें: आलू के रस का इस तरह करें इस्तेमाल दूर हो जाएगा अंडरआर्म्स का कालापन
केसर
त्वचा के लिए केसर के फायदे अनेक हैं। इनमें से एक फायदा है त्वचा के रंग को निखारना। अंडरआर्म्स के मामले में केसर के फायदे और भी बढ़ जाते हैं क्योंकि यह त्वचा के कालेपन को दूर करने के साथ-साथ नेचुरल ड्योडरेंट के रूप में काम करता है। आप इस तरह से केसर का इस्तेमाल कर अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर कर सकती हैं-
सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच दूध
- 2-3 धागे केसर
विधि
- सुबह के समय कच्चे दूध में केसर के धागों को डालकर रात तक के लिए छोड़ दें।
- रात तक दूध में केसर पूरी तरह से घुल जाएगा और दूध पीला-पीला नजर आने लग जाएगा।
- इसके बाद रात में सोने से पहले कॉटन पैड की मदद से अंडरआर्म्स में इस मिश्रण को लगाएं और सो जाएं।
- सुबह उठ कर अंडरआर्म्स पानी से साफ कर लें।
- ऐसा नियमित रूप से करें, बहुत फायदा मिलेगा।
ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल में मौजूद विटामिन-ई और अनसैचुरेटेड फैट्स त्वचा को बेदाग बनाते हैं और उसका रंग भी निखारते हैं। इतना ही नहीं, ऑलिव ऑयल में त्वचा पर चढ़ी डेड स्किन सेल्स की परत को रिमूव करने की भी क्षमता होती है। अंडरआर्म्स का कालापन भी इससे दूर हो सकता है। इसके लिए आप ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल इस तरह से करें-
सामग्री
- 4 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल
- 1 कप चीनी
विधि
- ऑलिव ऑयल में में चीनी को डाल कर गाढ़ा घोल तैयार करें।
- अब इसे अंडरआर्म्स में लगाएं और 10 मिनट के लिए लगा रहने दें।
- इसके बाद आप पानी से इसे वॉश कर दें।
- यदि आप इस आसान घरेलू नुस्खे को नियमित रूप से अपनाते हैं तो आपको अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।
इसे जरूर पढ़ें: अंडरआर्म्स को व्हाइट करने से पहले ये जान लें कि वे काले क्यों होते हैं?
टमाटर का रस
यदि आप अंडरआर्म्स पर टमाटर का रस लगाती हैं तो इससे भी आपको कई फायदे मिल सकते हैं। सबसे पहला फायदा तो यही होगा कि अंडरआर्म्स का कालापन दूर हो जाएगा। इसके साथ ही अगर आपको बहुत अधिक पसीना आता है तो उस समस्या में भी आपको राहत मिलेगी। आपको बता दें कि टमाटर में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो त्वचा के रंग को निखारती हैं। आप इस तरह अंडरआर्म्स पर टमाटर का रस इस्तेमाल कर सकती हैं।
सामग्री
1 टमाटर
विधि
टमाटर को उबाल कर उसका रस निकाल लें और फिर उसे अंडरआर्म्स पर लगा कर रात भर के लिए छोड़ दें। इस प्रक्रिया को रोज दोहराएं आपको बहुत फायदा मिलेगा।

हल्दी
त्वचा की खूबसूरती के लिए हल्दी का इस्तेमाल बहुत तरह से किया जा सकता है। खासतौर पर त्वचा का कालापन दूर करने और उसे निखारने के लिए हल्दी सबसे अच्छा विकल्प है। हल्दी में curcumin नामक तत्व होता है, जो त्वचा के रंग को लाइट करता है। आप अंडरआर्म्स की डार्कनेस को दूर करने के लिए भी हल्दी का इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कैसे-
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच नींबू
विधि
- एक बाउल में हल्दी और नींबू को मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण को अंडरआर्म्स में लगाएं।
- 15-20 मिनट बाद अंडरआर्म्स को पानी से साफ कर लें।
- यदि आप हफ्ते में 3-4 बार इस होम रेमेडी को अपनाती हैं तो अंडरआर्म्स का कालापन अपनेआप दूर हो जाएगा।
यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।