Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:44 AM IST

Leftover Lipstick Reuse Ideas: खत्म हुई लिपस्टिक को फेंकें नहीं, इन 6 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल; पैसे भी बचेंगे

What To Do With Leftover Lipstick: क्या आप लिपस्टिक के खत्म होने के बाद इसे बेकार समझती हैं और उन्हें कूड़ें में फेंक देती है? स्टिक में आखिर में बचने वाली लिपस्टिक न केवल आपके खर्चे बचा सकती है, बल्कि आपके कई बड़े कामों को आसान भी बना सकती है। नीचे पढ़ें-
Updated:- 2026-04-14, 12:01 IST
lipstick reuse ideas

Lipstick Reuse Ideas: अक्सर हमारी पसंदीदा लिपस्टिक खत्म होने वाली होती है या बीच से टूट जाती है, तो हमें लगता है कि अब यह बेकार हो गई है। अब ऐसे में अक्सर महिलाएं इसे इधर-उधर या फिर कूड़ेदान में फेंक देती हैं। वहीं जब बारी इसके खत्म होने की आती है, तो हमलोग आखिरी बचे हुए हिस्से को डिब्बी में ही छोड़ देते हैं या कचरे में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि लिपस्टिक के छोटे से टुकड़े का इस्तेमाल आपके मेकअप और डेली रूटीन के कई कामों को न सिर्फ आसान बना सकता है बल्कि आपके हजारों रुपये भी बचा सकता है? अगर आपकी भी खत्म हुई लिपस्टिक अलमारी में रखी हुई है, तो इन्हें फेंकने के बजाय इकट्ठा करके रख लें। आज के इस लेख में हम आपको बची हुई लिपस्टिक के स्मार्ट रियूज के तरीके बताने जा रहे हैं।

खुद का टिंटेड लिप बाम बनाएं

lipstick reuse ideas

अगर आपकी लिपस्टिक का शेड गहरा है और वह खत्म होने वाली है, तो उसे खुरचकर निकालें। अब इसे थोड़े से वैसलीन या कोको बटर के साथ मिलाकर हल्का गर्म करें। जब यह अच्छे से मिक्स हो जाए, तो इसे एक छोटी डिब्बी में भरकर फ्रिज में रख दें। अब आपका कस्टमाइज्ड लिप बाम बनकर तैयार है।

इसे भी पढे़ं- Nail Polish Reuse Hacks: पुरानी और सूखी हुई नेल पॉलिश को फेंके नहीं, इन कामों में ऐसे करें इस्तेमाल 

क्रीम ब्लश की तरह इस्तेमाल

how to use used old lipstick for blush

बाजार में मिलने वाले क्रीम ब्लश काफी महंगे होते हैं। अब अगर आपकी पिंक या रेड लिपस्टिक खत्म होने वाली है, तो उसे लकड़ी की स्टिक की मदद से बाहर निकालें। इसके बाद इसे अपनी उंगली की मदद से गालों पर हल्का सा थपथपाकर ब्लेंड कर सकती हैं।

डार्क सर्कल्स के लिए कलर करेक्टर की तरह करें इस्तेमाल

used lipstick reuse for dark circle

अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे ज्यादा हैं, तो कंसीलर लगाने से पहले अपनी खत्म हुई बेकार पड़ी लिपस्टिक का यूज कर सकती हैं। इसके लिए लाल या ऑरेंज शेड बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए डार्क सर्कल्स पर इसे हल्का सा लगाएं और फिर ऊपर से कंसीलर ब्लेंड करें।

आईशैडो बेस की तरह करें इस्तेमाल

हमेशा लिपस्टिक के नीचे का हिस्सा प्लास्टिक वाली स्टिक में बच जाता है, जिसे निकालना और लिप्स पर लगाना मुश्किल होता है। ऐसे में आप इसे फेंकने के बजाय कॉटन इयर बड की मदद से निकालकर आंखों की पलकों पर बेस की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।

नया सिग्नेचर शेड बनाने में करें इस्तेमाल

lipstick reuse hacks

अगर आपके पास अलग-अलग कलर की दो से तीन शेड्स वाली लिपस्टिक हैं, तो आप इसकी मदद से नया सिग्नेचर शेड बना सकती हैं। इसके लिए इन्हें स्टिक की मदद से निकाल लें।

अब उन सबको एक साथ पिघलाकर मिक्स कर दें। अलग-अलग रंगों के मिलने से एक बिल्कुल नया और यूनिक शेड तैयार होगा जिसे लगाने के बाद हर कोई आपसे उस शेड का नाम पूछेगा।

फटे हुए लिफाफों के लिए यूज्ड लिपस्टिक का करें इस्तेमाल

पुरानी बची हुई लिपस्टिक का इस्तेमाल आप विंटेज स्टाइल में लिफाफे सील करने या ग्रीटिंग कार्ड्स देने के लिए कर सकती हैं। यह आपके तोहफों को एक पर्सनल और स्टाइलिश टच देता है।

इसे भी पढे़ं- Leftover Soap Reuse Ideas: साबुन के टुकड़ों से सुलझेंगी घर की ये बड़ी मुश्किलें, बस ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आपकी ड्रार में पुरानी यूज्ड लिपस्टिक पड़ी हैं, तो उन्हें फेंकने के बजाय इन तरीके से दोबारा इस्तेमाल में ला सकती हैं। यह आपके अच्छे खासे पैसे बचाने में भी मदद करता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

FAQ
लिपस्टिक के ट्यूब में नीचे फंसी हुई लिपस्टिक को बाहर कैसे निकालें?
लिपस्टिक के ट्यूब में नीचे फंसी हुई लिपस्टिक को आप टूथपिक, इयरबड या छोटे चम्मच के पीछे वाले हिस्से से निकाल सकती हैं।
क्या पुरानी लिपस्टिक को गालों पर 'ब्लश' की तरह इस्तेमाल कर सकते है?
हां, लिपस्टिक में मौजूद मॉइस्चराइजर गालों को एक नेचुरल ग्लो देता है।
 बची हुई लिपस्टिक से टिन्टेड लिप बाम कैसे बनाएं?
 बची हुई लिपस्टिक से टिन्टेड लिप बाम बनाने के लिए इसे निकालकर वैसलीन या नारियल तेल में मिलाएं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।