image

Latest Lipstick Shades: हर स्किन टोन पर अच्छे लगेंगे ये 3 लिपस्टिक शेड्स, देखें लेटेस्ट ट्रेंड

मेकअप करना हम सभी को पसंद होता है। इसी वजह से हम अक्सर अलग-अलग लिप शेड्स को सर्च करते हैं, ताकि इसे लगाकर अपने मेकअप लुक को कंप्लीट कर सके। इसके लिए आप भी अलग-अलग शेड्स को चूज कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-12-29, 18:11 IST

खूबसूरत दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसी वजह से हम जब भी कहीं जाते हैं, तो मेकअप लुक को आउटफिट के हिसाब से क्रिएट करते हैं, ताकि खूबसूरत नजर आ सके, लेकिन जब लिपस्टिक लगाने की बात आती है, तो इसके लिए कम कई सारे ऑप्शन अपनी स्किन टोन के हिसाब से चूज करते हैं, जिसमें आप कई बार गलत कलर चूज कर लेते हैं। इस बार आप ऐसे शेड्स को चूज करें, जिसे लगाने के बाद आपका मेकअप लुक काफी खूबसूरत नजर आए। आर्टिकल में उन लिपस्टिक शेड्स के बारे में बताएंगे, जिसे आप हर स्किन टोन पर लगा सकती हैं।

ब्राउन शेड लिपस्टिक करें अप्लाई

आप ब्राउन लिपस्टिक के अलग-अलग शेड्स को हर स्किन टोन के साथ मैच करके लगा सकती हैं। इससे आपका लुक काफी अच्छा नजर आएगा। साथ ही आप खूबसूरत दिखाई देंगी। इन लिपस्टिक को आपको सिर्फ अपने लिप्स के स्किन टेक्सचर के हिसाब से चूज करना है। अगर आपके लिप्स ज्यादा ड्राई रहते हैं, तो ऐसे में आप ग्लॉसी लिपस्टिक को ट्राई करें। वरना आप मैट भी अप्लाई कर सकती हैं।

3 - 2025-12-29T161456.083

चेरी रेड लिपस्टिक करें अप्लाई

कई बार मेकअप लुक को बोल्ड टच देने के लिए हम डार्क कलर वाली लिपस्टिक को लगाने के बारे में सोचते हैं। ऐसे में आप चेरी रेड लिपस्टिक को लगाकर लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। इसके लिए आप चेरी रेड के लिपस्टिक ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। इस कलर की लिपस्टिक हर स्किन टोन पर अच्छी लगती है। साथ ही इससे लुक भी सुंदर नजर आता है। इस तरह की लिपस्टिक को आप चाहें तो ग्लॉसी या मैट दोनों में ले सकती हैं।

1 - 2025-12-29T161450.846

इसे भी पढ़ें: 'नो मेकअप लुक' में भी कमाल की नजर आती हैं नीता अंबानी, देखें उनका वायरल लुक

मॉव कलर लिपस्टिक करें अप्लाई

अगर आपको न्यूड शेड ज्यादा पसंद है, तो ऐसे में आप मॉव कलर लिपस्टिक को अप्लाई करके लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा नजर आएगा। साथ ही आप खूबसूरत दिखेंगी। इस तरह के मॉव कलर वाली लिपस्टिक आपको मैट और ग्लॉसी दोनों मिल जाएगी, जिसे अप्लाई करके आप अपना मेकअप लुक अट्रैक्टिव बना सकती हैं।

4 - 2025-12-29T161452.238

इसे भी पढ़ें: Office Makeup Look: वर्किंग वुमन इन मेकअप लुक में लगेंगी सुंदर, जाने कैसे करें क्रिएट

इस बार ट्राई करें ये लिपस्टिक शेड्स, जिसे अप्लाई करके आपका मेकअप लुक अच्छा लगेगा। साथ ही आप इन लिपस्टिक को किसी भी स्किन टोन पर लगाकर खूबसूरत नजर आ सकती हैं। इसे आप कभी भी अप्लाई करके लुक को क्रिएट कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।