Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:57 AM IST

जादुई निखार के लिए प्रयोग करें कोरियन रबर फेस मास्क, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

अगर आप अपने चेहरे पर नेचुरल तरीके से ग्&zwj;लो पाना चाहती हैं, तो आप इसके लिए कोरियन फेस मास्&zwj;क का प्रयोग कर सकती हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-10-21, 11:36 IST
korean rubber face mask for ladies

कोरियन महिलाएं दुनिया भर में अपनी सुंदरता के लिए फेमस हैं। जिसके कारण दमकती और मुलायम त्वचा के लिए कोरियन स्किन केयर प्रोडक्ट काफी दिनों से ट्रेंड में बने हुए हैं। इंडिया में भी लोग इन कोरियन प्रोडक्ट और फेस पैक को बहुत पसंद कर रहे हैं। आप इन्हें ऑफलाइन या फिर ऑनलाइन आसानी से खरीद सकती हैं। इसके अलावा आप घर पर होम मेड कोरियन फेस मास्क भी बना सकती हैं।

इन्हीं कोरियन फेस मास्क में स्किन केयर के लिए रबर मास्क को बहुत पसंद किया जा रहा है। ऐसे में आप भी अपने चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए रबर मास्क का प्रयोग कर सकती हैं। रबर फेस मास्क ना केवल स्किन को क्लीन करता है बल्कि त्वचा को हाइड्रेट भी रखता है। चलिए आज हम आपको बताएंगे इसके फायदे और प्रयोग करने का सही तरीका।

क्या है ये रबर मास्क

rubber face mask

रबर फेस मास्क दूसरे मास्क की तुलना में थोड़ा मोटा होता है। ये देखने में क्ले और जैली के पेस्ट जैसा होता है। इसकी सबसे अच्छी खासियत ये है कि ये अपने वजन से 15 गुना तक ज्यादा पानी सोख लेता हैं , जो चेहरे को हाइड्रेट करने में मददगार होता है। बाजार में आपको रबर फेस मास्क में लार्ज वैरायटी देखने को मिल जाएगी। आप अपनी स्किन के अनुसार रबर फेस मास्क का प्रयोग करें।

इसे भी पढ़ें-निखरी और साफ स्किन पाने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं ये कोरियन Face Mask

रबर फेस मास्क बनाने का तरीका

सामग्री

gulab jal for glowing skin

बनाने का तरीका

  • इसको बनाने के लिए एक बाउल लें और उसमें रबर फेस मास्क पाउडर और गुलाब जल को मिला दें।
  • फिर एक पेस्ट तैयार कर लें, लेकिन ध्यान रहे कि मिश्रण ना ज्यादा टाइट हो ना ज्यादा पतला।
  • लीजिए तैयार है आपका होममेड फेस मास्क

लगाने का तरीका

  • मुंह को धो कर अच्छी तरह से पोंछ लें।
  • फिर इस मास्क को करीब 15 मिनट के लिए लगा लें।
  • जब ये सुख जाए तो चेहरे को धो कर मॉश्चराइजर लगा लें।
  • आप हफ्ते में एक बार प्रयोग जरूर करें, आपको स्किन में असर दिखने लगेगा।

इसे भी पढ़ें- चाहती हैं ग्लोइंग स्किन पाना तो घर पर बनाएं ये फ्रूट मास्क

रबर मास्क के फायदे

glowing skin ke liye rubber face mask

रबर फेस मास्क हमारी स्किन के लिए कई तरह से फायदेमंद हैं। ये डेड सेल्स को भी खत्म कर देता है। इसके साथ ही चेहरे से झुर्रियां, ब्लैकहेड्स, आदि जैसी समस्याओं को भी कम करने में बहुत मददगार साबित होता है। ये स्किन में पानी को रोक लेता है, जिसके कारण त्वचा में नमी बनी रहती है। कोरियन रबर फेस मास्क स्किन को डिटॉक्सिफाइंग के लिए भी जाने जाते हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

pic credit freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।