Korean Ice Facial इन 2 चीजों की मदद से 5 मिनट में घर पर ही करें, पाएं ग्लोइंग स्किन

चमकदार त्वचा चेहरे की सुंदरता पर चार चांद लगा देती है। बहुत सारी क्रीम और ब्यूटी प्रोडक्ट्स आते हैं, जो आपकी स्किन को इंस्टेंट ग्लोइंग बना सकते हैं, मगर इनका प्रभाव बहुत कम समय के लिए होता है। कई बार तो ये इतने महंगे होते हैं कि आप हर बार इन्हें खरीद नहीं सकती हैं। इसलिए हम आपको आज घर पर ही एक ऐसा फेशियल करने की विधि बताएंगे, जिसे आप रोज कर सकती हैं और आसानी से ग्लोइंग त्वचा पा सकती हैं।
बेस्ट बात तो यह है कि इस फेशियल को करने के कोई भी साइडइफेक्ट्स भी नहीं हैं। इसे कोरियन आइस फेशियल कहा जाता है और इस फेशियल में केवल 2 किचन इंग्रीडिएंट्स का ही इस्तेमाल किया जाता है। अच्छी बात यह है कि इस फेशियल को करने में आपको ब्यूटी पार्लर जितना समय नहीं लगेगा। आप केवल 5 मिनट में ही इस फेशियल को खुद से घर पर कर सकती हैं।
चलिए हम आपको इस फेशियल को करने की विधि और फायदे बताते हैं-
फेशियल की सामग्री
- 1 मग पानी
- 1 कटोरी पके हुए चावल
- 1 कटोरी अलसी के बीज
विधि
- एक बड़े बर्तन में पानी, चावल और अलसी के बीज डालें और धीमी आंच पर इसे पकाएं। जब तक पानी जेल जैसा गाढ़ा न हो जाए, तब तक आप इस सामग्री को पकाएं।
- इसके बाद इस घोल को बर्फ जमाने वाली ट्रे में डालें और फिर उसे जमा दें। अब 1 से 2 घंटे तक इस सामग्री को जमने दें।
- जब यह जमकर आइस क्यूब्स बन जाएं तब आप इन्हें फेस पर लगाएं। कम से कम 5 मिनट तक बर्फ के टुकड़े से चेहरे की मसाज करें और फिर चेहरे को पानी से वॉश कर लें।
- यदि आप रोज चेहरे पर इस खास बर्फ के टुकड़े से फेशियल करती हैं, तो आपके चेहरे पर गजब का ग्लो आ जाएगा। यह ग्लो बिल्कुल वैसा ही लगेगा जैसे कोरियन लोगों की स्किन पर होता है।
यह भी पढ़ें- DIY Facial Tips: सिर्फ ₹15 में घर पर करें फेशियल और मिनटों में पाएं ग्लोइंग स्किन
कोरियन आइस फेशियल के फयदे
- चावल त्वचा के पोर्स को टाइट करता है, जिससे त्वचा का ढीलापन कम होता है और आप ज्यादा यूथफुल लगती हैं।
- अलसी के बीज में भी कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो त्वचा को रिंकल फ्री बनाता है। यह आपकी स्किन के कोलेजन को बूस्ट करता है।
- कोल्ड कम्प्रेशर के कारण भी त्वचा के रोमछिद्र छोटे होते हैं। इससे आपकी त्वचा में कसाव और ग्लो भी आता है।
नोट- आपकी त्वचा यदि अधिक सेंसिटिव है, तो आपको किसी स्किन एक्सपर्ट से परामर्श लेने के बाद ही इस फेशियल को ट्राई करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Gulab Jal Facial At Home: ग्लोइंग स्किन के लिए 3 स्टेप्स में घर पर करें गुलाब जल फेशियल
अगर आप भी कोरियन जैसी ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं, तो आपको एक बार ऊपर बताया गया फेशियल जरूर ट्राई करना चाहिए। यदि यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी ब्यूटी संबंधी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए पढ़ती रहें हरजिदंगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।